उदयपुर : 22 जून की रात एक फ्रांसीसी पर्यटक के साथ हुए कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुष्पराज उर्फ सिद्धार्थ ओझा (29) को गिरफ्तार कर लिया है.यह घटना तब सामने आई जब पीड़िता, जो दिल्ली से बस द्वारा उदयपुर घूमने आई थी, ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पीड़िता के अनुसार, 22 जून को वह अपने दोस्तों के साथ डिनर के लिए द ग्रीक फार्म गई थी.वहीं उसकी मुलाकात पुष्पराज उर्फ सिद्धार्थ ओझा से हुई.आरोपी ने उसे सिगरेट पीने के बहाने बाहर बुलाया और फिर उसे अपनी गाड़ी में घुमाने ले गया। पीड़िता ने कई बार अपने होटल वापस जाने का अनुरोध किया, लेकिन आरोपी उसे अपने अपार्टमेंट ले गया. वहाँ उसने पीड़िता के मना करने के बावजूद उसे जबरदस्ती गले लगाया और छेड़छाड़ की.पीड़िता का फोन बैटरी खत्म होने के कारण बंद था और आरोपी ने उसे चार्जिंग केबल देने से भी इनकार कर दिया, जिससे वह अपने होटल का पता नहीं ढूंढ पाई. पीड़िता के लगातार रोने और मना करने के बावजूद, आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया.घटना के बाद भी पीड़िता ने उसे होटल छोड़ने की विनती की, जिसे पहले तो आरोपी ने मना कर दिया, लेकिन अंततः सुबह 6 बजे उसे होटल वापस छोड़ा. इस गंभीर मामले की जानकारी मिलते ही बड़गांव थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। प्रकरण संख्या 150/2025 धारा 64 (1) बी.एन.एस. 2023 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। थानाधिकारी पूरणसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पीड़िता और गवाहों से पूछताछ की, मेडिकल परीक्षण कराया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए.पीड़िता की निशानदेही पर द ग्रीक फार्म और आरोपी के किराये के फ्लैट का फोरेंसिक टीम द्वारा निरीक्षण किया गया और वीडियोग्राफी भी कराई गई. फ्रांस दूतावास, नई दिल्ली को भी घटना की सूचना दी गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए, उदयपुर के जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा और पुलिस उप अधीक्षक वृत्त नगर पश्चिम कैलाश चंद बोरीवाल के पर्यवेक्षण में, थानाधिकारी पूरण सिंह और उनकी टीम ने आरोपी पुष्पराज उर्फ सिद्धार्थ ओझा को गहन पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान पुष्पराज उर्फ सिद्धार्थ ओझा पुत्र उदयलाल ओझा, उम्र 29 साल, जाति ब्राह्मण, निवासी बोरदा थाना चंदेरिया जिला चित्तौड़गढ़, हाल 101 मानव इम्पेक्स न्यू अशोक विहार, पूजा नगर गली नं. 04 न्यू भूपालपुरा उदयपुर, थाना सुखेर, जिला उदयपुर के रूप में हुई है. View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन क्षेत्र के दौरे में चोटिल हुई कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे नागरिक आपूर्ति निगम में 110 करोड़ का महा घोटाला,जांच पर कार्यवाही नही