फ्लाइट में नशा करके सफर करना सख्त मना है। इसके बावजूद, कुछ लोग फ्लाइट में नशे की हालत में हंगामा करते हैं और क्रू या अन्य यात्रियों के साथ मारपीट तक करने लगते हैं। हाल ही में न्यूयॉर्क की एक महिला को साउथवेस्ट एयरलाइंस की फ्लाइट में गाली-गलौज और हिंसा के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।महिला ने न सिर्फ एक यात्री पर हमला किया, बल्कि फ्लाइट क्रू के एक सदस्य को लात भी मार दी। इसके बाद क्रू ने उसे जिप-टाई से बांध दिया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। महिला को फ्लाइट से उतारकर दोबारा बोर्डिंग से मना कर दिया गया और हेल्थ चेकअप के लिए अस्पताल भेजा गया। https://youtube.com/shorts/wW9ES7V_Kus?feature=share न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क शहर की रहने वाली 32 साल की लीना पेरी को उस समय गिरफ्तार किया गया जब उसने लागार्डिया एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली एक फ्लाइट में बवाल किया और एक अन्य महिला यात्री के बाल पकड़कर मारपीट की। पोर्ट अथॉरिटी पुलिस डिपार्टमेंट (PAPD) ने बताया कि लीना पेरी ने फ्लाइट में लगातार हंगामा किया। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि पेरी बार-बार गालियां दे रही है और महिला यात्री के बाल पकड़कर खींच रही है।हालांकि, पेरी का कहना था कि उसने किसी को नहीं छुआ, लेकिन वीडियो में साफ दिख रहा है कि वह महिला के बाल खींच रही है। एक अन्य यात्री उसे समझाने की कोशिश करता है और कहता है, ‘उसके बाल छोड़ दो,’ लेकिन पेरी अपनी हरकतों से बाज नहीं आती। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि पेरी यात्रियों और फ्लाइट क्रू को लात मार रही है, जो उसे रोकने की कोशिश कर रहे थे। यहां तक कि जब उसके हाथ पीछे से जिप-टाई से बांध दिए गए, तब भी वह जोर-जोर से चिल्ला रही थी। घटना यहीं नहीं रुकी। जब उसे काबू में लाया जा रहा था, तो वह सीटों के बीच गिर गई और चिल्लाने लगी, ‘मैं सांस नहीं ले पा रही हूं।’ लोगों ने महिला को लगाई लताड़इस चौंकाने वाले वीडियो को Reddit यूजर @Sonialove8 ने अपलोड किया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।एक यूजर ने लिखा, ‘इस तरह के यात्रियों से बाकी लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है।’ दूसरे ने सवाल उठाया, ‘उसे पहले ही क्यों नहीं बांधा गया? वो किसी को लात कैसे मार सकती है?’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘जिस महिला पर हमला हुआ है, उसे जरूर केस करना चाहिए।’ View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन डोंगला की प्रतिष्ठा के साथ आधुनिकीकरण पर दिया जाएगा विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया के मुरया गांव में बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, खुली व्यवस्था की पोल