योग के जनक को श्रद्धांजलि, 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया इंदौर/ आज संपूर्ण भारतवर्ष में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नाथ संप्रदाय के महान संत, शिव अवतारी, योग के जनक और जगतगुरु योगाचार्य भगवान गुरु गोरखनाथ जी को विशेष रूप से स्मरण किया गया। उनके बताए योग मार्ग ने अनेकों राजाओं, महापुरुषों और आम जन को आध्यात्मिक मार्ग पर प्रेरित किया है इस उपलक्ष्य में अखिल भारतवर्षीय नाथ समाज के प्रदेश महासचिव श्री लेखराज जोगी ने एक महत्वपूर्ण मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को योग के वास्तविक जनक गुरु गोरखनाथ जी के बारे में जानकारी हो, इसके लिए इंदौर शहर में एक प्रमुख फ्लाईओवर और एक सार्वजनिक स्थल जैसे बीच/पार्क का नामकरण भगवान गुरु गोरखनाथ जी के नाम पर किया जाना चाहिए।श्री जोगी ने यह प्रस्ताव एक ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्रीय विधायक, इंदौर के महापौर, माननीय मुख्यमंत्री जी एवं नगरीय प्रशासन मंत्री को अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि गुरु गोरखनाथ जी के करोड़ों अनुयायी देशभर में निवास करते हैं, और यह नामकरण उनके सम्मान और योग की महत्ता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का कार्य करेगा।नाथ समाज के अनुसार, समय-समय पर केंद्र व राज्य सरकार से समाज की विभिन्न मांगों को लेकर संवाद और संघर्ष जारी रहा है, और यह प्रस्ताव उसी क्रम में एक सकारात्मक पहल है गुरु गोरखनाथ जी को समर्पित यह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का एक संकल्प है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन योग दिवस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मीडिया से की बात राजनैतिक व्यंग्य-समागम