दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की इंटर-स्टेट सेल (ISC) ने एक बड़े फर्जी डिग्री रैकेट का पर्दाफाश किया है। यह रैकेट देशभर की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटियों और शिक्षण संस्थानों के नाम पर फर्जी डिग्री, मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट बनाकर छात्रों से मोटी रकम वसूलता था। इस संगठित गिरोह से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो छात्रों को गुमराह कर फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज बेच रहे थे।

पुलिस ने इस कार्रवाई में 228 फर्जी मार्कशीट, 27 फर्जी डिग्री सर्टिफिकेट, 20 फर्जी माइग्रेशन सर्टिफिकेट, 6 लैपटॉप और 20 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जांच में पता चला कि इन उपकरणों में 5000 से अधिक फर्जी डिग्री और मार्कशीट की डिजिटल कॉपियां मौजूद थीं, जो बीए, बीएससी, बीकॉम, बीटेक, बीएड, एमबीए और एमए जैसे कोर्सों से संबंधित थीं। इस रैकेट का मास्टरमाइंड विक्की हरजानी, जो मात्र 10वीं पास है, नेताजी सुभाष प्लेस में ‘परमहंस विद्यापीठ’ नामक संस्था चलाता था। उसकी गाड़ी और ऑफिस की तलाशी में 75 फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज बरामद हुए।

विशेष पुलिस आयुक्त देवेश चंद्र श्रीवास्तव के अनुसार, यह रैकेट दिल्ली-एनसीआर में कोचिंग सेंटरों और शैक्षिक सलाहकारों के माध्यम से संचालित होता था। गिरोह व्हाट्सएप, टेलीग्राम, फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर विज्ञापन भेजकर छात्रों को लुभाता था। छात्रों से उनके शैक्षणिक और व्यक्तिगत विवरण लेकर, विश्वविद्यालयों और समय के आधार पर भारी रकम वसूल कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए जाते थे, जो असली प्रमाणपत्रों से काफी मिलते-जुलते थे।

गिरफ्तार आरोपियों में विवेक गुप्ता (नोएडा में 6-7 सेंटर संचालक), सतबीर सिंह (फरीदाबाद में गुरुकुल एजुकेशन सेंटर का संचालक), नारायण (बिहार से संचालक), और अवनीश कंसल (जयपुर सेंट्रल जेल में बंद) शामिल हैं। जांच में कुछ शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों की संलिप्तता भी सामने आई है, क्योंकि बरामद दस्तावेजों के रजिस्ट्रेशन नंबर संस्थानों के रजिस्टर में मौजूद थे, लेकिन उनका कोई वैध रिकॉर्ड नहीं मिला।

पुलिस ने इस रैकेट से जुड़े 20-25 कोचिंग सेंटरों का पता लगाया है और आगे की जांच जारी है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और खुलासे होंगे। यह कार्रवाई तब शुरू हुई जब क्राइम ब्रांच के हेड कांस्टेबल हरेंद्र मलिक को दिल्ली-एनसीआर में फर्जी डिग्री देने की गुप्त सूचना मिली थी।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading