लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने शुक्रवार को गोमती नगर के विभूति खंड स्थित सहारा बाजार को अपने कब्जे में ले लिया। सहारा इंडिया कॉर्पोरेशन द्वारा लीज एग्रीमेंट की शर्तों के उल्लंघन और अनियमितताओं के चलते यह कार्रवाई की गई। LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने लीज डीड निरस्त कर भूखंड पर पुनःप्रवेश के आदेश दिए। LDA अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा के अनुसार, 4,741 वर्गमीटर के इस व्यावसायिक भूखंड को 1987 में सहारा इंडिया को 30-30 वर्ष की लीज पर आवंटित किया गया था। लीज की अवधि 2017 में समाप्त हो गई, लेकिन सहारा ने नवीनीकरण नहीं कराया। इसके बाद LDA ने कब्जा लेने का फैसला किया। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने फर्जी डिग्री रैकेट का किया भंडाफोड़ जबलपुर में घोड़ों की रहस्यमयी मौत: 12 की गई जान, प्रशासन अलर्ट