उज्जैन: जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 जून 2025 को ग्राम पिटलावदिया फंटा के पास एक किराना गुमटी से 6½ पेटी अवैध शराब जप्त की। इस कार्रवाई में आरोपी कमल भाभर को गिरफ्तार किया गया, जो गुमटी की आड़ में अवैध रूप से शराब बेच रहा था।

मुखबिर की सूचना पर बड़नगर थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार और उनकी टीम ने पिटलावदिया फंटा पहुंचकर गुमटी की तलाशी ली। तलाशी में 3 पेटी देशी प्लेन शराब, 25 खुले क्वार्टर और 3 पेटी बियर, कुल कीमत लगभग 26,550 रुपये की शराब जप्त की गई। आरोपी कमल पिता शांतिलाल भाभर (35 वर्ष), निवासी पिटलावदिया, ने शराब के लाइसेंस के बारे में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शराब जब्त की और आरोपी के खिलाफ म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध क्रमांक 435/2025 दर्ज किया। कमल को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

जांच में सामने आया कि शराब धार जिले से लाई गई होने की संभावना है। आरोपी का पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है, जिसमें उसके खिलाफ 2023 में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

सराहनीय भूमिका: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार, सउनि. गोवर्धनदास बैरागी, सउनि. राजेंद्रसिंह हाड़ा, आरक्षक बनेसिंह, संदीप बामनिया, मुकेश नागर और म.आर. ज्योति हाड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शमयूर खंडेलवाल और अनुविभागीय अधिकारी  महेंद्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में यह अभियान जारी रहेगा।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading