उज्जैन: उज्जैन रेंज के आईजी उमेश जोगा ने संभाग के सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि बारिश से पहले ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन विवाद से जुड़े अपराधों को कम करने के लिए सख्ती बरती जाए। आईजी जोगा ने बताया कि बारिश के दौरान खेतों में बोवनी के समय किसानों के बीच रास्ते और सीमांकन को लेकर विवाद बढ़ जाते हैं, जो कई बार बड़े संघर्ष का रूप ले लेते हैं।उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में पहले जमीन विवाद के मामले सामने आए हैं, वहां के पक्षकारों को बुलाकर समझाइश दी जाए। साथ ही, थाना पुलिस को ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। आईजी ने जोर देकर कहा कि पूर्व तैयारी और सावधानी से विवादों को कम किया जा सकता है, जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बड़नगर पुलिस ने किराना गुमटी की आड़ में बिक रही अवैध शराब की 6½ पेटी जप्त, आरोपी गिरफ्तार राजा रघुवंशी हत्याकांड: हत्या में इस्तेमाल हथियार की तस्वीर आई सामने, पुलिस को मिले अहम सुराग