इंदौर शहर में शराब माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अग्रसेन चौराहे जैसे प्रमुख स्थान पर रातभर अवैध रूप से शराब बिक्री हो रही है। आबकारी विभाग और पुलिस की निष्क्रियता इस मामले को और गंभीर बनाती है। जब इस मुद्दे पर भंवरकुआ थाना प्रभारी राजकुमार यादव से बात की गई, तो उनका जवाब असंतोषजनक था। प्रभारी ने दावा किया कि उनके क्षेत्र में रात में शराब नहीं बिकती, जबकि रिपोर्टर ने मौके पर वीडियो रिकॉर्डिंग की बात कही। इसके जवाब में प्रभारी ने लापरवाही भरा रवैया अपनाते हुए कहा, “बना लो वीडियो, चला दो खबर, मैं कार्रवाई कर लूंगा।” यह स्थिति कई सवाल खड़े करती है। क्या पुलिस के संरक्षण में अवैध शराब का कारोबार फल-फूल रहा है? आबकारी विभाग की चुप्पी और पुलिस की उदासीनता इस धंधे को बढ़ावा दे रही है। ऐसी स्थिति में आम जनता और सामाजिक व्यवस्था पर इसका गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। अवैध शराब बिक्री की शिकायत के लिए मध्य प्रदेश में टोल-फ्री नंबर 18001805331 और 14405 उपलब्ध हैं, जहां नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। क्या प्रशासन इस मामले में सख्त कदम उठाएगा, या यह सिलसिला यूं ही चलता रहेगा? View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी राहुल पंवार पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत कार्रवाई की आतंकवाद के मुद्दे पर संसद का विशेष सत्र जरूरी