कचरा प्लांट एवं रीवा अस्पताल प्रवंधन पर कांग्रेस नेताओं ने लगाये आरोप।

रीवा पहाड़िया /  रीवा जिले के पहाड़िया कचरा प्लांट से आये दिन दुर्घटनाओं की खबरे आती रहती है इसके बाद भी प्रशासन चेत नही रहा है जहा पर बीते दिनों एक कर्मचारी बुरी तरह से जल गया है जिसका इलाज रीवा शासकीय हॉस्पिटल में चल रहा है लेकिन अस्पताल में बर्न यूनिट की कोई व्यवस्था नही है।

जिस पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष व किसान नेता कुंवर सिंह पटेल एवं प्रदेश प्रवक्ता विनोद शर्मा ने पहाड़िया कचरा प्लांट के ठेकेदार रैम की एवं रीवा हॉस्पिटल प्रबंधन के मिलीभगत को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि पहाड़िया कचरा प्लांट अनियमितताओं का ठिकाना बना हुआ है। आए दिन हादसों को दावत दे रहा है। एक महीने में प्लांट के अंदर 3 लोगों का जल जाना फिर नौकरी से निकाल देना आम बात सी हो गई है। पहाड़िया कचरा प्लांट में 06/06/25 को सफाई करने वाले कर्मचारी बिना ट्रेनिंग बिना सुरक्षा गार्ड किट के श्रीलाल कुहार को धमकी देकर कार्य कराया जा रहा था कर्मचारी के मना करने के पर नौकरी से निकलवाने की धमकी दी गई थी जिसका नतीजा है कि जल जाने से कर्मचारी श्रीलाल कुहार की हालत गंभीर बनी हुई है जिसका इलाज़ रीवा हॉस्पिटल में चल रहा है।

आश्चर्य की बात है कि रीवा हॉस्पिटल में बर्न यूनिट ही नहीं है इसके बावजूद भी एक जले हुए श्रमिक को किस अधिकार से रीवा हॉस्पिटल ने भर्ती किया है क्या ठेकेदार के सांठगांठ और मिलीभगत किसी की जान ले सकती है या बिना किसी अधिकार के रीवा में किसी की जान लेना आम बात हो गई है सवाल ये कि कर्मचारी को बिना ट्रेनिंग काम क्यों करवाया गया जिसका काम दूसरा है।
सेफ़्टी डिपार्टमेंट, जोखिम भरे काम में कर्मचारियों को सेफ्टी गार्ड किट क्यों नहीं देते।

कांग्रेस नेता कुंवर सिंह पटेल व विनोद शर्मा ने कहा है कि यदि श्रमिकों को उचित न्याय नहीं मिला तो सड़क पर आंदोलन के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता है। घायल कर्मचारी का उचित इलाज़,परिवार का पालन पोषण और आगे की सुरक्षा की जिम्मेदारी क्या रीवा MSW लेगा?

उन्होंने आगे कहा कि लापरवाही करने वाले अधिकारी डिपार्टमेंट के हेड को कंपनी से निकाल क्यों नहीं दिया जा रहा है। कुछ महीने में 4-5 हादसे हो चुके है 4-5 परिवारों का पालन-पोषण और आर्थिक स्थिति बत्तर हो चुकी है इसका जिम्मेदार कौन?
प्रशासन ने ध्यान नही दिया तो रीवा पहाड़िया कचरा प्लांट में और कितने हादसे होंगे कितने लोगों की जिंदगी बर्बाद होगी कितने परिवार अभी और तबाह होंगे ये तो समय बताएगा।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading