आमिर खान। पुलिस कमिश्नर इंदौर संतोष कुमार सिंह ने पलासिया स्थित कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून/व्यवस्था) अमित सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने भी पुरस्कृत पुलिसकर्मियों की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया। View this post on Instagram पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नागरिकों के लिए बेहतर पुलिसिंग को बढ़ावा देने और कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए शुरू किए गए इस साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत उन पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जा रहा है, जिन्होंने अपने कर्तव्य क्षेत्र में सराहनीय योगदान दिया हो।पुरस्कृत पुलिसकर्मी और उनके कार्य:1. सहायक पुलिस आयुक्त राजेश सुल्या: UPSC 2025 परीक्षा में सराहनीय कार्य के लिए।2. उपनिरीक्षक मुकुंदीलाल अहिरवार, आरक्षी सोनू प्रजापति, म.आर. सोना डाबर, म.आर. नेहा, म.आर. काजल (थाना यातायात): रेडिसन चौराहे पर यातायात प्रबंधन के दौरान चोरी की गाड़ी जप्त कर थाना खजराना को सुपुर्द करने में महत्वपूर्ण भूमिका।3. म.आर. सोनाली सोनी (थाना यातायात): सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए गीतों के माध्यम से सराहनीय योगदान।4. उपनिरीक्षक सचिन आर्य, प्र.आर. योगेश झोपे, प्र.आर. अनिल झा (थाना कनाडिया): महिला से सोने का हार स्नैचिंग की वारदात का खुलासा कर आरोपी को पकड़ने में योगदान।5. स.उ.नि. जितेंद्र मंडलोई (थाना यातायात): पाटनीपुरा क्षेत्र में यातायात प्रबंधन में सराहनीय कार्य।6. उपनिरीक्षक राम शाक्य, आरक्षी जगजीत जाट, आरक्षी अमित भदौरिया, आरक्षी मनोज पटेल (थाना कनाडिया): चैन स्नैचिंग की वारदात का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में भूमिका।7. आरक्षी रजट जाट (रक्षित केंद्र नगरीय इंदौर): संदिग्ध वाहन चालक को धारदार हथियार के साथ पकड़ने में साहसिक कार्य।पुलिस कमिश्नर ने सभी पुरस्कृत कर्मचारियों को बधाई दी और भविष्य में भी उत्कृष्ट कार्य जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दिल्ली पुलिस की वर्दी में सोशल मीडिया रील्स बनाने पर सख्त कार्रवाई थाना बड़नगर में 14 वाहनों की नीलामी, 1.39 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त