घायलों का संजय गांधी अस्पताल में चल रहा इलाज। बैकुण्ठपुर/ रीवा जिले के शहर बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रीवा सिरमौर मार्ग में दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में 3 युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि 3 युवक बुरी तरह से घायल हो गए।जिसे तत्काल इलाज हेतु तीनो घायलों को संजय गांधी अस्पताल रीवा में भेजा गया है जहा पर डाक्टरो के अनुसार तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस संबंध में डॉक्टर यत्नेश त्रिपाठी ने बताया कि बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो बाइकों की हुई भिड़ंत में जितेंद्र रावत निवासी वार्ड नंबर 13 बैकुंठपुर, मोहित रावत निवासी वार्ड नंबर 13 बैकुंठपुर, एवं सनी कोल निवासी हरदी क्रमांक- 2 थाना मनगवां की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।और दो बाइकों में सवार गंभीर रूप से घायल हुए राजीव, मुनिराज और छेदी कोल को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहा पर तीनों का इलाज चल रहा है लेकिन हालात नाजुक बनी हुई है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आदिवासी महिला के साथ खंडवा में गैंगरेप और क्रूरता, प्राइवेट पार्ट में रॉड डालकर गर्भाशय निकाला, दो आरोपी हिरासत में भारत में कोविड-19 के 1,000 से अधिक सक्रिय मामले, एक सप्ताह में 752 नए केस; मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट
You must be logged in to post a comment.