रीवा/  आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के रीवा दौरे पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट शिव सिंह ने कहा कि सुना है कि आरएसएस प्रमुख तीन दिवसीय प्रवास पर रीवा निराला नगर सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित आरएसएस के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होकर सामाजिक समरसता बढ़ाने प्रबोधन देंगे।

शिव सिंह ने आरएसएस प्रमुख के आगमन के पूर्व कार्यक्रम की तैयारी दौरान जो घटनाक्रम हुए उस पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि आरएसएस बीजेपी के स्थानीय पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल इलाके को साफ सुंदर दिखाने के लिए लगभग 40 वर्षों से मौजूद सैकड़ो परिवारों की संख्या में बसी बंसल बस्ती को महज कुछ ही घंटों में बुलडोजरों से पुलिस के साए में जमीदोज कर दिया। वृद्ध मां-बाप एवं छोटे-छोटे बच्चे बिलखते रहे, निवास के प्रमाण देख जाएं तो आज भी बस्ती के लोगों के पास राजस्व रिकॉर्ड से लेकर आधार कार्ड वोटर आईडी राशन कार्ड समग्र आईडी सहित अन्य दस्तावेज मौजूद हैं।

एडवोकेट शिव सिंह ने कहा कि बीजेपी आरएसएस के इशारे पर प्रशासन की तानाशाह कार्यवाही के चलते आज भी बंसल परिवार के लोग आशियाने से काफी दूर सड़कों के किनारे जीवन काट रहे हैं बारिश का मौसम भी नजदीक है भागवत जी आप हमेशा समरसता बढ़ाने, हिंदू एकता एवं हिंदू राष्ट्र बनाने की बात करते हैं ऐसी स्थिति में आप प्रशिक्षण के पूर्व उन सभी आरएसएस एवं बीजेपी के जिम्मेदार लोगों से इस मुद्दे पर गंभीरता पूर्वक चर्चा करें।
क्योंकि जिन बंसल समाज के लोगों की बस्ती को उजाड़ा गया है वह भी हिंदू धर्म से ही ताल्लुक रखते हैं इसलिए बरसात के मौसम तक उन्हीं आरएसएस बीजेपी के लोगों के घरों में उनके रहने की व्यवस्था कराई जाए । यही जवाब हम आपसे चाहते हैं अन्यथा समरसता एवं हिंदू राष्ट्र हिंदू एकता की बात करना राजनैतिक पैतरेबाजी होगी
           

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading