▪️2500 मीटर की पाइपलाइन बिछा कर माइंस खदान का पानी अल्ट्राटेक बेला सीमेंट कंपनी प्रबंधन के द्वारा हिनौती तालाब में किया जा रहा सुरक्षित


💧गर्मी के दिनों को देखते हुए आसपास के गांवो में हिनौती तालाब में पानी रहने से बढ़ेगा जलस्तर


💧रीवा:- जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर स्थित अल्ट्राटेक बेला सीमेंट कंपनी दिन प्रतिदिन क्षेत्र के विकास के प्रति नित नए कार्य कर रही है, उसी तारतम्य में सीमेंट कंपनी के द्वारा स्थानीय गांवों के सरपंचों एवं जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक के साथ-साथ स्थानीय समाजसेवीयों से एक बैठक में चर्चा कर क्षेत्र की समस्याओं को सुना जिसमें बैठक में गर्मी के दिनों में आसपास के गांवो में पानी की भीषण समस्या को लेकर मुद्दा छाया रहा।

जिसको लेकर कंपनी प्रबंधन के द्वारा तत्काल निराकरण करते हुए कलेक्टर के अनुमोदन में बैजनाथ, भोलगढ़, मध्येपुर, छिजवार, बेला, सहित अन्य गांव में कंपनी प्रबंधन के द्वारा टोटल 17 बोरवेल खनन कराए जा रहे हैं, जिनमें से 11 बोरवेल कंप्लीट हो चुके हैं, वही 6 बोरवेल और अन्य आसपास के गांवो में होने हैं, जिससे पानी की समस्या से लोगों को निजात मिलेगा, वहीं चर्चा के दौरान अल्ट्राटेक बेला सीमेंट कंपनी के एचआर हेड आनंद पाठक ने बताया कि अल्ट्राटेक बेला सीमेंट कंपनी के द्वारा क्षेत्रीय लोगों की पानी की समस्या को देखते हुए 2500 मीटर की पाइपलाइन बिछाकर सीमेंट कंपनी की माइंस खदान से निकलने वाला पानी बैजनाथ पंचायत के हिनौती तालाब में सुरक्षित करने का कार्य किया जा रहा है, जिसका लोकार्पण भी हो चुका है, और आगे भी आसपास के गांव में होने वाले विकास कार्यों में सीमेंट कंपनी अपना अहम योगदान निभाएगी।

बाइट – एचआर हेड आनंद पाठक


इस दौरान लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य रूप से बैजनाथ पंचायत के सरपंच संतोष मिश्रा, बालेंद्र शुक्ला, अल्ट्राटेक बेला सीमेंट कंपनी के एचआर हेड आनंद पाठक, माइंस विभाग प्रमुख किशोर मुर्जानी, सुरक्षा तथा प्रशासन विभाग प्रमुख राहुल सिंह, सुरक्षा विभाग से जितेंद्र सिंह दांगी, शिवकुमार, दुर्गेश सिंह, संजीव शर्मा, सीएसआर विभाग प्रमुख शंकर झा, शैलेंद्र त्रिपाठी, नौबस्ता चौकी प्रभारी प्रशांत शुक्ला सहित इत्यादि सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे।


वहीं ग्राम पंचायत बैजनाथ के सरपंच संतोष मिश्रा ने अपने उद्बोधन में अल्ट्राटेक बेला सीमेंट कंपनी के द्वारा कराए जा रहे, विकास कार्यों के प्रति कंपनी प्रबंधन का धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही आगे भी क्षेत्र के विकास में अपना योगदान देने की बात कही, वही ग्रामीणों ने हिनौती तालाब में पानी सुरक्षित किए जाने पर अल्ट्राटेक बेला सीमेंट कंपनी प्रबंधन का धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है, जब सीमेंट कंपनी के प्रबंधन के की सोच जनहित में कार्य करने की है और हिनौती तालाब में माइंस का पानी सुरक्षित किया जा रहा है, जिससे आसपास के गांवो में जल स्तर भी बढ़ेगा।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading