डिप्टी सीएम देवड़ा और मंत्री विजय शाह का जलाया गया पुतला।

 रीवा/ किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय आवाहन पर समिति के पदाधिकारियों ने पहलगाम घटना को लेकर कमिश्नर रीवा के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर कहा कि पहलगाम में आतंकवादी गिरोह द्वारा विगत 22 अप्रैल को 27 भारतीयों की हत्या किए जाने से देश आज भी आक्रोशित है उन सभी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पूरे देश ने एक साथ आतंकवाद के खिलाफ आवाज बुलंद किया था देश आतंकवाद के सफाए के साथ साथ अमन चयन की वकालत करता है। पहलगाम घटना को लेकर सर्वदलीय संवाद हुआ लेकिन इन बैठकों में आप( प्रधानमंत्री) उपस्थित नहीं हुए। जिससे एकता की कोशिश अधूरी रह गई।  इसलिए संसद का विशेष सत्र आयोजित किया जाना चाहिए तथा पहलगाम में हुए नरसंहार की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच के साथ दोषियों को दण्डित करने की मांग करते हैं तथा अमेरिका के दबाव में बिना किसी नतीजे के युद्ध विराम किया गया जिसको लेकर पूरा देश चिंतित है।

पहलगाम घटना को हुए एक माह बीत चुका है लेकिन घटना में शामिल आतंकवादी आज भी जिंदा हैं हम कश्मीर समस्या का समाधान करने के लिए भारत पाकिस्तान वार्ता का समर्थन करते हैं परन्तु  किसी तीसरे देश की मध्यस्थता हमें मंजूर नहीं है

*डिप्टी सीएम देवड़ा और मंत्री विजय शाह का जलाया गया पुतला*

    किसान संघर्ष समिति के नेताओं ने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह एवं डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा सहित तमाम जनप्रतिनिधियों के द्वारा देश की सेना के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किए जाने का विरोध करते हुए डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा एवं मंत्री विजय शाह का अग्रेसन चौराहे पर पुतला दहन कर जबरदस्त विरोध किया गया। नेताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के अभद्र बयानों से पूरे देश की भावनाएं आहत हुई हैं प्रधानमंत्री से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं।

उस दौरान मुख्यरूप से किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिव सिंह एडवोकेट,कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह शंखू, प्रदेश सचिव संतकुमार पटेल, जिला अध्यक्ष रीवा फौजी यदुवंश प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष मऊगंज डॉ. हीरालाल पटेल, बंसल समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बंसल, फौजी रमेश पटेल, एड. कमलेश्वर पटेल, एड. महेंद्र पटेल, मयंक सिंह, मनधीर पटेल, शंकर बहादुर पटेल, संतोष पटेल, रमेश वर्मा, उपेंद्र प्रसाद मिश्रा, राजेश साकेत आदि नेता उपस्थित रहे।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading