प्रदीप चौधरी। सुप्रीम कोर्ट ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर अपमानजनक टिप्पणी के मामले में मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह के खिलाफ दर्ज एफआईआर की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठन का आदेश दिया है। एसआईटी में एमपी कैडर के शीर्ष आईपीएस अधिकारियों के साथ-साथ राज्य के बाहर की एक महिला आईपीएस अधिकारी को शामिल किया जाएगा। कोर्ट ने शाह की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने शाह को फटकार लगाते हुए कहा, “देश को आप पर शर्म आ रही है। आपको ही इस स्थिति से छुटकारा पाना है।” कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने उन्हें दोषी नहीं ठहराया, बल्कि प्रथम दृष्टया मामला पाया। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि छुट्टी के दौरान जांच की स्थिति रिपोर्ट पेश की जाए। शाह की माफी को सुप्रीम कोर्ट ने नामंजूर कर दिया और जांच को गंभीरता से आगे बढ़ाने का आदेश दिया। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ज्योति मल्होत्रा पर पुलिस का नया खुलासा, पाक अधिकारियों के संपर्क में थी ज्योति मुस्लिम सेना अधिकारी महज सफल प्रतीक, इससे मुस्लिम समुदाय के प्रति सरकार की बेरूखी नहीं धुल जाएगी