उज्जैन। । बड़नगर पुलिस ने डरा-धमकाकर पैसे माँगने वाले आरोपी सद्दाम पिता जाकिर, निवासी अड़ान मोहल्ला, बड़नगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने फरियादी शाहरुख को चाकू दिखाकर धमकाया और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना 16 मई 2025 की शाम 6 बजे की है। थाना बड़नगर में आरोपी के खिलाफ पहले से 4 अपराध दर्ज हैं। View this post on Instagram पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार और उनकी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अपराध क्रमांक 360/2025 के तहत धारा 308(5), 296, 351(3) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया। इस कार्य में निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, सउनि. देवीलाल मालीवाड़, प्र.आर. राहुलसिंह राठौर, मुकेश नागर, नितेश रायकवार, रुपेश पर्ले और संदीप बामनिया की सराहनीय भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन संथारा : 3 साल की बच्ची की मौत लंबे समय तक क्यों सालती रहेगी? गंगेव चौकी अंतर्गत बेला गांव में दो हत्याएं, उधारी सामान ना देने के चलते युवक ने किशोरी की ली जान, बाद में फांसी के फंदे पर झूलता मिला युवक का शव।