माता-पिता, रिस्तेदारो ने दी बधाई एवं उज्जवल भविष्य की कामना।

रीवा/ सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में जहा लड़कियां अब्बल रही वही लड़को ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अच्छे अंकों के साथ बाजी मारी है।
इसी कड़ी में ज्योति सीनियर स्कूल रीवा में अध्यननरत कक्षा 10वी का छात्र अभिनव पटेल ने 92 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपने माता-पिता, स्कूल एवं जिले का नाम रोशन किया है।

बता दे कि अभिनव के पिता संतोष पटेल और माता श्रीमती गीता पटेल नर्सिंग ऑफिसर हैं। अभिनव की मौसी सियावती पटेल नर्सिंग ऑफिसर ने बताया कि अभिनव बहुत ही मेहनती लड़का है उसके मेहनत और समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।
डॉ. उमेश पटेल ने कहा कि अभिनव की उपलब्धि पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है अभिनव ने आकाश द्वारा आयोजित आकाश ऐन्थे सातवीं से बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए भारत की सबसे बड़ी छात्रवृत्ति परीक्षा में प्रदेश में दूसरा और रीवा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कॉलरशिप प्राप्त की है।


इससे उन्हें फ्री में कोचिंग भी मिल रही है अभिनव पटेल की उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार का नाम रोशन किया है बल्कि समाज में भी उनकी प्रतिभा का लोहा माना गया है। अभिनव के माता-पिता और परिवार के सदस्यों ने उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है और अभिनव पटेल अब आगे की पढ़ाई के लिए उत्साहित हैं तथा अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए तैयार हैं। उनकी उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading