उज्जैन: थाना बडनगर पुलिस ने विशेष अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में दो नाबालिक बालिकाओं को दस्तयाब करने में सफलता हासिल की। एक बालिका को गुजरात के हम्बालिया से और दूसरी को इंदौर से बरामद किया गया। दोनों मामलों में शादी का झांसा देकर नाबालिकों को भगाने वाले दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस की इस कार्रवाई से बालिकाओं के परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस को धन्यवाद दिया। View this post on Instagram पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक उज्जैन के कुशल मार्गदर्शन में जिले में अपहृत बालक-बालिकाओं की बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) मयूर खंडेलवाल और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बडनगर महेंद्र परमार के नेतृत्व में थाना प्रभारी बडनगर अशोक कुमार पाटीदार और उनकी टीम ने यह सफलता हासिल की। पहला मामला: इंदौर से नाबालिक बरामद, आरोपी गिरफ्तार12 मार्च 2025 को एक फरियादी ने थाना बडनगर में अपनी 17 वर्षीय नाबालिक बेटी के अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 174/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर तुरंत कार्रवाई शुरू की। 11 मई 2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इंदौर में दबिश दी और नाबालिक बालिका को आरोपी रविंद्र उर्फ सोनू सिसोदिया के कब्जे से बरामद किया। बालिका के बयान के आधार पर पता चला कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 96, 64(2)(एम), 127(3) बीएनएस और 5(एल), 6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की। आरोपी रविंद्र उर्फ सोनू सिसोदिया (निवासी भवानी नगर, थाना बाणगंगा, इंदौर) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। दूसरा मामला: गुजरात से नाबालिक बरामद, आरोपी गिरफ्तार26 अप्रैल 2025 को एक अन्य फरियादी ने अपनी 15 वर्षीय नाबालिक बेटी के अज्ञात व्यक्ति द्वारा भगा ले जाने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 306/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तह त मामला दर्ज किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गुजरात के हम्बालिया में कार्रवाई की और नाबालिक बालिका को आरोपी संजय उर्फ टिकम बागरी के कब्जे से बरामद किया। बालिका के बयान के आधार पर आरोपी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 96, 64(2)(एम), 127(3), 351(3) बीएनएस और 5(एल), 6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की। आरोपी संजय उर्फ टिकम (निवासी भोमलवास, थाना बडनगर) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस आरोपी का भी कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिकाइस अभियान में थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार, उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह गरवाल, चांदनी पाटीदार, सहायक उपनिरीक्षक गोवर्धनदास, प्रधान आरक्षक हेमराज खरे, राहुल सिंह राठौर, आरक्षक संदीप, महेश मौर्य, मुकेश नागर, शोभित शुक्ला और महिला आरक्षक ज्योति हाडा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से न केवल नाबालिक बालिकाएं सुरक्षित अपने परिजनों के पास पहुंचीं, बल्कि समाज में अपराधियों के खिलाफ कड़ा संदेश भी गया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इसे कहते हैं सेना को युद्ध की भट्टी में झोंकना! डॉ.सुनीलम ने वरिष्ठ पत्रकार और ट्रेड यूनियनिस्ट डॉ. के विक्रम राव के निधन पर शोक किये व्यक्त