ठेकेदार के द्वारा गांव गांव और बाजार में करायी जा रही पैकारी। डभौरा/ रीवा जिला अंतर्गत जवा तहसील में इस वक़्त भार्गवी वाइन्स के ठेकेदार के जलवे सातवे आसमान पर है क्योंकि उन्हें आबकारी विभाग रीवा और सम्बंधित थानों के प्रभारियों का संरक्षण जो प्राप्त है जिनके सह पर पूरे तराई क्षेत्र में गांव गांव, बाजार की गोमिटियो में खुले आम ठेकेदार के गुर्गों द्वारा पैकारी करायी जा रही है। जिसे लेकर नगर परिषद डभौरा अध्यक्षया श्रीमती माया गुप्ता एवं वार्ड क्रमांक-2 के पार्षद भाजपा नेता रावेन्द्र राय दीक्षित के साथ रहवासियों ने थाना डभौरा में आवेदन पत्र देकर आरोप लगाया गया है कि डभौरा बस्ती में काफी लंबे समय से शासकीय दुकानों में बिकने वाली शराब अवैध तरीके से बेची जाती है। View this post on Instagram शराब बेचने वालों के द्वारा कहा जाता है कि यह शराब पैकारी के माध्यम से भेजा जाता है जिससे हम लोगों के द्वारा बेचा जाता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डभौरा, पनवार,रामबाग, अतरैला, पटेहरा,जवा सहित पूरे तराई अंचल में अवैध शराब बेची जाती है जिससे युवा वर्ग नशे के गर्त में डूबता जा रहा है और नशे के बजह से अपराध बढ़ता जा रहा है लेकिन अवैध रूप से शराब बेचने वालों को पुलिस पकड़ने में नाकाम है क्योंकि उन्ही का संरक्षण प्राप्त है। वही वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद रावेन्द्र राय दीक्षित के द्वारा पूर्व में भी अवैध शराब की बिक्री को लेकर थाना प्रभारी एवं आबकारी विभाग को शिकायत किया गया था लेकिन आज तक न ही आबकारी विभाग द्वारा के कार्यवाही की गई न ही पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई।जिससे पुलिस के कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगने लगा है।जो थानों के पुलिस रीवा एसपी के सराहनीय कार्यो की धज्जियां उड़ा रहे है। जिससे आम जनता का भरोसा उठने लगा है।शराब माफियाओं पर नकेल कसने के लिए पुलिस कप्तान रीवा का ध्यान आकृष्ट कराया जाता है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन प्रधानमंत्री को तत्काल बुलाना चाहिए सर्वदलीय बैठक-शिव सिंह युद्ध और आम आदमी
You must be logged in to post a comment.