रतनगढ़, 07 मई 2025: नगर परिषद रतनगढ़ के सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर चल रही हड़ताल के तहत आज माननीय मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन रतनगढ़ के तहसीलदार महोदय को टप्पा रतनगढ़ में समस्त सफाई कर्मचारी मित्रों द्वारा सामूहिक रूप से प्रस्तुत किया गया। View this post on Instagram ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों ने अवगत कराया कि पिछले 3 वर्ष 4 महीने से नगर परिषद रतनगढ़ में कार्यरत 22 सफाई कर्मचारियों को बिना किसी पूर्व सूचना के कार्य से हटा दिया गया। इस अन्याय के विरोध में रतनगढ़ नगर परिषद के समस्त सफाई कर्मचारी 05 मई 2025 से हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों का कहना है कि अभी तक शासन-प्रशासन की ओर से उन्हें कोई सहायता या आश्वासन नहीं मिला है। इसी मांग को लेकर आज सभी सफाई कर्मचारी नगर परिषद कार्यालय से पैदल चलकर रतनगढ़ तहसील कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार महोदय को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी उपस्थित थे, जो अपनी मांगों को लेकर एकजुटता प्रदर्शित करते नजर आए। कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की है कि हटाए गए 22 कर्मचारियों को तत्काल बहाल किया जाए और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। हड़ताल के कारण रतनगढ़ में सफाई व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है, जिससे स्थानीय नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मीटर रीडिंग घोटाले में बिजली विभाग के अधिकारियों ने निर्दोष आउटसोर्स कर्मचारियो की चढ़ाई बलि बडनगर पुलिस की सराहनीय कार्यवाही: दो नाबालिक बालिकाओं को रतलाम और झाबुआ से किया दस्तयाब