नियम विरूद्ध चलने वाली बसों पर निरंतर जारी रहेगी कार्यवाही- स्क्वाड प्रभारी

  मऊगंज/ कलेक्टर मऊगंज के  आदेशानुसार आरटीओ रीवा के निर्देशन में परिवहन सुरक्षा स्क्वाड प्रभारी के द्वारा मऊगंज जिले में संचालित होने वाली यात्री बसों की सघन जांच की। जांच में  परमिट फिटनेस,बीमा, किराया सूची, चालक परिचालक लाइसेंस एवं प्रदूषण की विशेष जांच की गयी।
इसके अलावा बस ड्राइवर/ बस संचालको को यात्रियो की सुविधा को देखते हुए बसों में क्षमता से अधिक यात्रियों का परिवहन न करने  एवं निर्धारित समय पर ही मार्ग में  आवागमन करे की समझाइए भी दी गई।


  यात्रियों को बसों में निश्चित स्थान से ही बिठाए और उतारे जिससे उन्हें असुविधा न हो। परिवहन सुरक्षा स्क्वाड रीवा ने जांच दौरान 13 बसों पर चालानी कार्यवाही की गयी जिसमे तीन बसे बिना दस्तावेज की पाई गई जिसे जप्त कर पुलिस थाना लौर एवं परिवहन कार्यालय रीवा में सुरक्षार्थ हेतु खड़ा कराया गया है

    चालानी कार्रवाही में 17000 रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading