रीवा/ आधुनिक सुविधाओं व सुरक्षा मानकों के अनुसार निर्मित किया गया इंडो-यूरोपियन शैली में विश्राम गृह का कल दिनांक 04/05/25 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रीवा राजनिवास सर्किट हाउस परिसर में नवनिर्मित विश्राम गृह का लोकार्पण करेंगे। जिसके लोकार्पण की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला करेगे। इंडो-यूरोपियन शैली में पुर्नघनत्वीकरण योजना से 656.45 लाख रूपये की लागत से नवीन विश्राम गृह सभी आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों के अनुसार निर्मित किया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर रीवा सांसद जनार्दन मिश्र, विधायक गुढ़ नागेन्द्र सिंह, विधायक सिरमौर दिव्यराज सिंह, विधायक त्योंथर सिद्धार्थ तिवारी, विधायक सेमरिया अभय मिश्रा, विधायक मनगवां नरेन्द्र प्रजापति सहित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, रीवा महापौर अजय मिश्रा तथा अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय उपस्थित रहेंगे। View this post on Instagram पुर्नघनत्वीकरण योजना से म.प्र. गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा 2200 वर्ग मीटर में नवनिर्मित विश्राम गृह के भूतल में एक स्विट रूम, एक बेडरूम, एक वेंटिंग एरिया, 24 सीटर मीटिंग हॉल, ड्राइंग रूम, 14 सीटर डायनिंग एरिया, किचन स्टोर व पीछे कोर्ट यार्ड का निर्माण कराया गया है। जबकि प्रथम तल में एक व्हीआईपी स्विट रूम सहित चार स्विट रूम बनाये गये हैं। भवन में लिफ्ट एवं अग्निशमक यंत्र का भी प्रावधान किया गया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मऊगंज जिले में नियम विरुद्ध चलने वाली यात्री वाहनों की परिवहन विभाग ने की जांच,13 वाहनों पर की गयी कार्रवाई बागपत के विपुल जैन को केटी विंग फाउंडेशन ने किया सम्मानित
You must be logged in to post a comment.