भगवान परशुराम जी व सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए किया गया बागपत के वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन को सम्मानित केटी विंग फाउंडेशन के संस्थापक केटी भईया ने विपुल जैन को पटका पहनाकर व भगवान परशुराम जी की भव्य प्रतिमा भेंट कर किया सम्मानित बागपत, उत्तर प्रदेश। केटी विंग फाउंडेशन द्वारा जनपद बागपत के पिलाना गांव में भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में इंटरनेशनल अवार्डी, महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत को सम्मानित किया गया। केटी विंग फाउंडेशन के संस्थापक कपिल त्यागी उर्फ केटी भईया ने विपुल जैन को पटका पहनाकर व भगवान परशुराम जी की भव्य प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। केटी भईया ने बताया कि विपुल जैन को यह सम्मान भगवान परशुराम जी व सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए प्रदान किया गया है। विपुल जैन ने इस अवसर पर भगवान परशुराम जी के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि भगवान परशुराम जी शास्त्र एवं शस्त्र विद्या के पूर्ण ज्ञाता रहे हैं। प्राणी मात्र का हित ही उनका सर्वाेपरि लक्ष्य रहा। वह तेजस्वी, ओजस्वी, वर्चस्वी महापुरुष हैं। न्याय के पक्षधर होने के कारण भगवान परशुराम जी हमेशा अन्याय का विरोध करते रहे। भगवान परशुराम जी ने सदैव दीन दुखियों, शोषितों और पीड़ितों की निरंतर सहायता और रक्षा की है। हमें भगवान परशुराम के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। कहा कि भगवान परशुराम जैसी महान विभूतियों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए व अपने जीवन को सार्थक बनाते हुए समस्त समाज में एकता व अखंडता की मिशाल कायम करनी चाहिए। विपुल जैन ने केटी विंग फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किये जाने के लिए फाउंडेशन के संस्थापक कपिल त्यागी उर्फ केटी भईया का धन्यवाद अदा किया और उनका आभार व्यक्त किया। विपुल जैन ने कहा कि मेरी इस उपलब्धि में वे सभी महान लोग बराबर के साझेदार है, जिनके सहयोग, आर्शीवाद और प्रार्थनाओं से वर्ष 2023-2024 में मुझे नवजीवन प्राप्त हुआ। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल करेंगे नवीन विश्राम गृह का लोकार्पण हुए तुम दोस्त जिसके, दुश्मन उसका आसमाँ क्यूँ हो!!