लेबर नही होने से नही हो पा रही अनलोडिंग। विभागीय उदासीनता आ रही सामने। रीवा/ रीवा जिले में 21 अप्रैल से गेंहू उपार्जन की खरीदी शुरू की गई थी जब से अव्यवस्था का आलम देखने को मिल रहा है। कही बारदाना नही तो कही स्लॉट बुक नही हो रहा है जिस कारण किसानों में परेशानियां देखने को मिली। जबकि जिला कलेक्टर रीवा द्वारा लगातार व्यवस्था सुधारने के लिए बैठके की जा रही है लेकिन संबंधित अधिकारियो के उदासीनता के कारण सभी खरीदी केंद्रों में कुछ न कुछ कमी देखने को मिल रही है और किसान इस भीषण गर्मी में अपनी गेंहू एवं राई की फसल बेचने के लिए परेशान हो रहे है।वही समिति प्रबंधकों को परिवहन हेतु ट्रक नही मिल पा रहे है। View this post on Instagram सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जो ट्रक खरीदी केंद्रों से परिवहन के लिए लोड करके भैरव बाबा वेयर हाउस भेजे जाते है वो ट्रक चार पांच दिन से खड़े है। लेकिन अनलोडिंग नही हो रही।अनलोडिंग न होने से ट्रांसपोर्टरों को प्रतिदिन ड्राइवरो 500 रुपये खुरागी देना पड़ता है इसके अलावा वेतन, डीजल,आयल अलग से लगता है तो ट्रांसपोर्टरों को क्या बचेगा उल्टा घर से लग रहा है। इसी बजह से खरीदी केंद्रों को परिवहन हेतु ट्रक नही मिल रहे है जिसका मुख्य कारण वेयर हाउस में लेबर न होना बताया जा रहा है। जिसके लिए ट्रांसपोर्टरों ने जिला कलेक्टर रीवा का ध्यान आकृष्ट कराकर कई दिनों से खड़े ट्रकों की अनलोडिंग कराने की मांग की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बामनिया रेल्वे स्टेशन पर जर्जर प्रवेश मार्ग से आम यात्रियों को हो रही परेशानी जाति जनगणना अखिलेश यादव के पीडीए एकजुटता की जीत-शिव सिंह