तत्कालीन जिला संयोजक पीके पांडे के खिलाफ कार्यवाही हेतु आयुक्त रीवा संभाग को भेजा प्रतिवेदन। समाजसेवी कमल सिंह बघेल ने कार्यवाही हेतु किया था प्रयास। रीवा/ रीवा जिले के बहुचर्चित आदिम जाति कल्याण विभाग में हुए व्यापक भ्रष्टाचार एवं अनियमितता के मामले में जांच उपरांत सहायक वर्ग-3 विकास तिवारी और शिवप्रसाद पटेल को कलेक्टर रीवा ने 24/04/25 को आदेश जारी कर निलंबित कर दिया गया है। और उक्त मामले तत्कालीन जिला संयोजक पी के पांडे के खिलाफ कार्यवाही हेतु आयुक्त रीवा संभाग को प्रतिवेदन भेजा गया है। बता दे कि आदिम जाति कल्याण विभाग के अधीक्षकों पर दबाव बनाकर चहेते फर्मों को फर्जी भुगतान करने का मामला समाजसेवी कमल सिंह बघेल के द्वारा उठाया गया था और अंजाम तक पहुचाने के लिए लगातार संघर्ष करते रहे, परिणामस्वरूप उनका संघर्ष कामयाब रहा।श्री बघेल के द्वारा लगाए गए आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार छात्रवास में विद्युतीकरण कार्य के लिए बिना टेंडर के ही एक व्यक्ति को कार्यादेश सौंपकर करीब 67 लाख रुपए का भुगतान कराया गया था इसी तरह से अन्य कई मामले सामने आए थेजिसमे जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि 14 मार्च 2023 को 68.34 लाख रुपए का ई-भुगतान अधीक्षकों के खाते में गया था वहां नियमों का पालन नहीं करते हुए बिना टेंडर के ही भुगतान ठेकेदार को करा दिया गया। उस दौरान संयुक्त कलेक्टर पीके पांडेय के पास प्रभार था जिनके संरक्षण में जमकर भ्रष्टाचार का खेल हुआ। जांच उपरांत सही पाए जाने पर जिला कलेक्टर रीवा श्रीमती प्रतिभा पाल ने बड़ी कार्यवाही करते हुए आदिम जाति कल्याण विभाग रीवा मे पदस्थ बाबू स्टोर एवं निर्माण शाखा प्रभारी विकास तिवारी पर नियम विरुद्ध एवं म.प्र.सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विपरीत होकर पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में स्वेच्छाचारीता एवं लापरवाही पाए जाने पर निलंबित कर कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना, पिपराही हनुमना जिला मउगंज नियत किया गया है। इसी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने पर शिव प्रसाद पटेल सहायक वर्ग -3 आदिम जाति कल्याण विभाग रीवा प्रभारी लिपिक शिष्यवृत्ति शाखा आदिम जाति कल्याण विभाग रीवा को निलंबित कर परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण शाला ज्ञानोदय परिसर रीवा नियत किया गया है। निलंबन अवधि में दोनो को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पांत्रता होगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अब सुप्रीम कोर्ट को धौंस! राऊ क्षेत्र में रहने वाली दंपति को बैंक सिक्योरिटी गार्ड ने पिटा वहीं थाने से आवेदन वापस लेने का दबाव भी बनाया गया
You must be logged in to post a comment.