इंदौर हर्ष सांवले धर्म पूंछ कर पर्यटकों को उतारा गया मौत के घाट। जननायक कपूरी सर्व समाज संगठन के तत्वाधान में दिनांक 24/04/2025 को पहलगाँव (कश्मीर) मे हुए विभत्स नरसंहार को लेकर शाम 8बजे हमारी माता चौराहा आतंकवाद का पुतला दहन किया गया। जहा पर सबसे पहले मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और आतंकवाद तथा पाकिस्तान के कायराना हरकत को लेकर नारेबाजी की गई। View this post on Instagram बता दे कि कश्मीर के पहलगाम में दिनांक 22 अप्रैल 25 को आतंकवादियों ने धर्म पूछकर 28 पर्यटकों को मौत के घाट उतार दिया था जिससे पूरा देश सदमे में है।आतंकवाद का पुतला दहन किया दर्दनाक हादसे की कड़ी निंदा करते हुए आतंकबाद के खिलाफ नारे बाजी करते दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की गई। समाज सेवक मनोज कल्याणे भाई जी ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले से न केवल देश में रहने वाले हिंदुओं को डरने की कोशिश की गई बल्कि आतंकवाद को बढ़ावा देने की भी कोशिश की गई है जिससे हम डरने वाले नही है। जिनके कायराना हरकत की कड़ी निंदा करते है।उस दौरान मुख्यरूप से प्रदेश अध्यक्ष सन्नी सेन गौरव शर्मा राजेश कुशवाहा कार्तिक द्विवेदी योगेश भाऊ विजय बरतरे श्याम यादव अंकित केशव नामदेव सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कश्मीर पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (आ. हिन्द) मण्डल प्रयागराज द्वारा कैंडल मार्च निकालकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम उप जिलाधिकारी बारा को सौपा गया ज्ञापन। बस्तर में युद्ध विराम की अपील और संविधान सम्मत “स्वशासी व्यवस्था” लागू करने की मांग की छत्तीसगढ़ के जन संगठनों ने