रीवा/ कल दिनांक 22 अप्रैल को पहलराम कश्मीर में 28 पर्यटकों की आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी जिसके विरोध में अखिल भारतीय विधार्थी परिषद रीवा नगर इकाई द्वारा आतंकवाद का विरोध करते हुए आतंकवाद का पुतला दहन किया। View this post on Instagram जिसमे नगर मंत्री हर्ष साहू ने बताया की पहलगाम की घटना भारत जैसे धर्मनिरपेक्ष देश मे होना बहुत दुख का विषय है जिसपर सरकार को त्वरित कार्यवाही करनी चाहिए।जिला संयोजक पशुपतिनाथ पांडे ने बताया की धर्म पूँछ कर लोगो को गोली मारी गयी ये और भी ज्यादा दुख का विषय है आतंकवाद के खिलाफ एक मजबूत कदम सरकार को उठाना ही चाहिए जिससे आँगे चलकर ऐसी घटनाओ से बचा जा सके। वैसे तो हमेशा से यही कहा जाता है कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता है परंतु पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले ने तो आतंकवाद की कहावत ही बदल दी। पहलगाम में छुट्टियां मनाने गए नवविवाहित जोड़े जो वहां पर प्राकृतिक सुंदरता देखने गए हुए थे उन्हें उनका धर्म पूछ कर गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई जिससे यह साबित होता हैं यह हमला विशेष रूप से हिंदू समाज के लोगों को टारगेट करके किया गया है यह हमला न केवल भारत देश में रहने वाले आम नागरिकों पर हुआ है बल्कि देश के बड़ी और ऐतिहासिक धर्म के खिलाफ भी किया गया है। जिस तरह देश में हिंदुत्व का प्रचार प्रसार बढ़ रहा है इस सोच को रोकने के उद्देश्य से यह आतंकवादी हमला किया गया है आतंकवादियों की सोच हमेशा से रही है कि जो भी चीज प्रगति कर रही है वह उस चीज को प्रगति करने से रोकने का काम करते हैं।पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले से न केवल देश में रहने वाले हिंदुओं को डरने की कोशिश की गई बल्कि आतंकवाद को बढ़ावा देने की भी कोशिश की गई। पुतला दहन में प्रमुख रूप से रीवा जिला संयोजक पीएन पांडे, रीवा नगर मंत्री हर्ष साहू, महाकौशल प्रांत कार्यकारिणी सदस्य दिशा मिश्रा, नगर सहमंत्री ओम गुप्ता, सुश्री श्रेया बघेल,जीडीसी महाविद्यालय अध्यक्ष सुश्री उन्नति सिंह गहरवार,टीआरएस महाविद्यालय इकाई मंत्री आशीष द्विवेदी, हर्ष सिंह भदोरिया, अमर पटेल, अरुण पटेल, मनोज पटेल, देवेश सोनी, अंशपांडे, अजय त्रिपाठी, अभिषेक सिंह भदोरिया, शिवांश श्रीवास्तव, आजाद सिंह, प्रशांत, अंजलि चौरा, दिव्यानी सिंह, सागरपांडे, अमन तिवारी, आयुष विश्वकर्मा, रोहित सिंह, कार्तिक सिंह, देवांशी पांडे, सौम्या दुबे, साक्षी पांडे, अर्पिता, दीक्षा मिश्रा, दीपाली सेन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रज़ा ऐ मुस्तफा वेलफेयर सोसायटी की जानिब से इज्तेमाई सदी निकाहं का आयोजन किया गया। भारत अमेरिकी व्यापार समझौते के विरोध की लपटें तेज,एसकेएम ने जलाए पुतले।