डभौरा/ रीवा जिला अंतर्गत डभौरा नगर परिषद के वनडे गांव में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134वी जयंती ग्राम सभा स्वास्थ्य तदर्थ समिति द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जहा पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे वार्ड क्रमांक-1 के पार्षद अनिल गुप्ता ने सबसे पहले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके फूलमाला के साथ स्वागत किया गया। View this post on Instagram जिसकी अध्यक्षता चौरसिया देवी के द्वारा किया गया एवं संचालन समिति के सदस्य वैभव कुमार केसरवानी के द्वारा किया गया।उस दौरान अनिल गुप्ता ने कहा कि मेरा हर संभव प्रयास रहता है कि जो भी योजनाएं शासन द्वारा संचालित है जरूरतमंदों को मिल सके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की सराहना करते हुए आशा कार्यकर्ता सुमन केसरवानी के प्रयासों की प्रशंसा की।उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता के द्वारा नियमित निरंतर एक गांव जंगल तथा शासन प्रशासन की योजनाओं को गांव-गांव घर-घर पहुंचने तथा हर तरह का सेवा सहयोग करने का कार्य किया जा रहा है जो सराहनीय है। जयंती के अवसर पर समाजसेवी वैभव कुमार केशरवानी ने कहा कि आज हम सभी संविधान के बनाये अनुरूप सभी कार्य कर रहे है बाबा साहब के संविधान में सभी को बराबर का अधिकार मिला है पहले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग और महिलाओ को पढ़ने लिखने का अधिकार नही था लेकिन बाबा साहब के संविधान में सभी को पढ़ने, लिखने, बोलने का अधिकार दिया गया। इसलिए हम सभी को संविधान के बारे में पढ़ना चाहिए और अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ना चाहिए। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्यप्रदेश की सेंट्रल जेलों से बाबासाहेब अंबेडकर जयंती पर कैदियों को रिहाई, इंदौर से 10 उम्रकैद कैदी मुक्त बाबा साहब, भारतीय संविधान और मौजूदा खतरे