रीवा / पीएम के संसदीय क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के नेता हरीश मिश्रा उर्फ बनारस वाले मिश्रा पर खुलेआम हुए चाकुओं से हमले की कड़ी निंदा करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट शिव सिंह एडवोकेट ने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले करणी सेना की आड़ में योगी सरकार के असामाजिक तत्वों ने अनुसूचित जाति के सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर हमला किए और इसके बाद सपा ब्राह्मण नेता हरीश मिश्रा उर्फ बनारस वाले मिश्रा के ऊपर सरेआम चाकुओं से हमला किए और इसी तरह पूरे उत्तर प्रदेश के अंदर योगी सरकार के इशारे पर कायराना हरकत की जा रही है। साथ ही सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के खिलाफ भी लगातार धमकी भरी अभद्र टिप्पणियां की जा रही हैं शिव सिंह ने कहा कि हम समाजवादी लोकतंत्र संविधान पर विश्वास रखने वाले लोग हैं योगी सरकार ऐसी गुंडागर्दी पर लगाम लगाए और तत्काल दोषियों को गिरफ्तार कराकर दंडात्मक कार्यवाही करे।अन्यथा यदि समाजवादी सड़कों पर निकल पड़ा तो हालात बेकाबू हो जाएंगे जिसकी जिम्मेदारी योगी सरकार एवं शासन प्रशासन की स्वयं होगी | Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन किसान संघर्ष समिति की 328वीं किसान पंचायत संपन्न,किसान नेताओं ने किया 20 मई को मजदूरों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन हर दु:ख, हर कष्ट में सबसे पहले ही हनुमानजी ही आते हैं याद
You must be logged in to post a comment.