प्रभारी मंत्री, मंत्रिगण एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने की विमानतल पर अगवानी भोपाल : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शुक्रवार को अल्प प्रवास पर ग्वालियर आगमन हुआ। प्रधानमंत्री श्री मोदी दोपहर लगभग 2 बजे वायुसेना विमानतल महाराजपुरा पहुँचे। विमानतल पर जन-प्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अगवानी की गई। प्रधानमंत्री श्री मोदी हेलीकॉप्टर से अशोकनगर जिले के लिए रवाना हुए। View this post on Instagram प्रधानमंत्री श्री मोदी की अगवानी ग्वालियर जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाह, विधायक मोहन सिंह राठौर, महापौर डॉ. शोभा सिकरवार, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती दुर्गेश कुँवर सिंह जाटव, मुख्य सचिव अनुराग जैन, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान और पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने की। साथ ही पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र,जयभान सिंह पवैया, अनूप मिश्रा, श्रीमती माया सिंह, श्रीमती इमरती देवी, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम बाथम, नगर निगम सभापति मनोज तोमर सहित आशीष अग्रवाल,जयप्रकाश राजौरिया, प्रेम सिंह राजपूत, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रीवा पुलिस की बडी कार्यवाही में दो स्पा सेंटरों में एक साथ पुलिस की दविश निष्काम सेवा ही दुनिया की सबसे बड़ी सेवा है, आनंदपुर धाम इसे निष्ठा के साथ आगे बढ़ा रहा : प्रधानमंत्री