आपसी गुटबाजी को बढ़ावा दे रहे विन्ध्य के वरिष्ठ कांग्रेस नेता-पी यश मिश्रा

रीवा/ देश में मौजूदा समय पर कांग्रेस पार्टी विपक्ष की भूमिका में हैं और सरकार से हर एक जनहितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु कार्यों की लड़ाई जनता के साथ लड़ रही है। जो आज सड़क से सदन तक जनता की आवाज को बुलंद करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है।


लेकिन मध्यप्रदेश के विन्ध्य क्षेत्र में कांग्रेस की हालत कुछ और ही बया कर रही है जिला मुख्यालय से लेकर ब्लाक स्तर तक गुटबाजी देखी जा रही है कई पदाधिकारी तो कांग्रेस के लेबल लगाकर घूम रहे है परंतु चुनाव के समय चोरी छिपे सत्ता पक्ष या अपने चहेतों के साथ होते है।

  वही सोनिया गांधी ब्रिगेड ऑल इंडिया कांग्रेस मध्यप्रदेश के मीडिया प्रभारी  कांग्रेस नेता पी यश मिश्रा ने विन्ध्य क्षेत्र की मौजूदा स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रदेश शीर्ष नेतृत्व, मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रभारी हरीश चौधरी से विन्ध्य की मौजूदा स्थित में सुधार करने की बातें कही है।
  उन्होंने कहा कि विंध्य कांग्रेस के नेता आपसी गुटबाजी को बढ़ावा दे रहे हैं जिससे पार्टी के लिए समर्पित युवा कार्यकर्ताओं में काफ़ी आक्रोष हैं। कार्यकर्ता आपसी प्रतिद्वंदिता का शिकार हो रहे हैं जो पार्टी के लिए चिंताजनक है।
श्री मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान विंध्य क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं को समझाइश देते हुए कहे कि आपसी गुटबाजी बंद करके पार्टी और अपने नेता राहुल गांधी की आवाज को और अधिक बुलंद करें। और जनता के साथ सत्य की लड़ाई में एक साथ हिस्सा ले।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading