रीवा/ विश्व की सबसे बड़ी लोकतान्त्रिक छात्र संगठन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) द्वारा महाराष्ट्र के एक मात्र केंद्रीय विश्वविद्यालय का इकाई अध्यक्ष पद घोषित किया गया जिसमे सामान्य परिवार से जन्मे किसान पुत्र धनंजय सिंह को NSUI इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। View this post on Instagram मध्यप्रदेश के रीवा जिले की त्यौंथर तहसील के अंतर्गत ग्राम रामपुर में साधारण किसान परिवार में जन्मे धनंजय सिंह नीरज जिनके किसानों के प्रति लगन और संघर्ष की बदौलत किसानों ने उन्हें “किसान पुत्र ” की उपाधि दी। धनंजय सिंह नीरज फिलहाल महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा में समाज कार्य विषय में परास्नातक में अध्ययनरत हैं जहां पर उनकी छात्रों के प्रति लगन एवं संघर्ष की बदौलत उन्हें विश्वविद्यालय इकाई NSUI का अध्यक्ष बनाया गया है। किसान पुत्र को किसान परिवार, मित्र मंडली एवं विंध्यवासियों की ओर से इकाई अध्यक्ष बनने पर बधाई का अम्बार लगा है लोंगो ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है। सभी की उम्मीदें हैं कि धनंजय सिंह नीरज जहां भी होंगे अपने लगन और संघर्ष की बदौलत वहां की व्यवस्था को सुधारने का प्रयास करेंगे तथा छात्रों, नौजवानों तथा वंचित वर्गों की आवाज़ बनेंगे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भगवान महावीर जी की शोभायात्रा को साहू युवा संगठन ने किया भव्य स्वागत अवैध हथियार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार…