प्रदीप चौधरी। इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जो कि यू ट्यूब देखकर नौकरी दिलाने के नाम पर सिर्फ स्टूडेंटों के साथ ही ठगी की वारदात को अंजाम दिया करता था। राजेश त्रिपाठी , डीसीपी क्राइम दरअसल इन दिनों ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले अब नए नए तरीके अपना रहे है वही इंदौर क्राइम ब्रांच को कुछ स्टूडेंटों ने शिकायत की थी कि देवास के रहने वाला शुभम लौवंशी ने नौकरी दिलाने के नाम पर एकाउंट से पैसे निकाल कर धोखाधड़ी की है वही पूरे मामले में डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी शुभम से पूछताछ की गई तो आरोपी ने पुलिस को बताया कि पहले तो नौकरी दिलवाने के नाम पर स्टूडेंटों से संपर्क कर पहले एक रुपए एकाउंट में डलवा लेता था जिससे ये जानकारी लग जाती थी कि स्टूडेंट के एकाउंट में पैसे हे कि नहीं इसी के साथ पैसे ट्रांसफर के दौरान आरोपी द्वारा वीडियो बना लिया जाता था वीडियो से पिन को डिटेक्ट कर स्टूडेंट से फार्म भरवाने का बोल कर स्टूडेंट के मोबाइल से ही पैसे निकाल लिया करता था वही पुलिस द्वारा पूछताछ में बताया ठगी की वारदात करने का तरीका यू ट्यूब पर वीडियो देखने के बाद ठगी की घटना को अंजाम देना बताया है सिक्युरिटी गार्ड , गार्डनर और छोटी मोटी नौकरी के नाम पर कई स्टूडेंटों के साथ हजारों रुपए की धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दे चुका है वही आरोपी शुभम द्वारा मोबाइल पर 250 लोगो का एक ग्रुप भी बना रखा था जिसमें वाट्सअप ग्रुप पर पोस्ट भी डाल रखी थी कि किसी को नौकरी चाहिए तो मुझसे संपर्क करे । आरोपी शुभम का एक ही मकसद था ऐसे लोगों आरोपी से जुड़े जो कि ज्यादा पड़े लिखे ना हो जिससे लोगों को आसानी से ठगी की वारदात को अंजाम दे सकता था । View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जिला पत्रकार संघ के बैनर तले पुलिस और प्रशासन के खिलाफ पत्रकारों ने दिया धरना पेट्रोलिंग के दौरान आजाद नगर पुलिस ने 540 लीटर बीयर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, अलग अलग राज्यों की नंबर प्लेट बरामद…