आगरा का ताजमहल अपनी खूबसूरत नक्काशी के लिए दुनिया भर में मशहूर है। दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल का दीदार करने पर्यटकों का हुजूम लगा रहता है। ताजमहल को लेकर एक नया दावा सामने आया है। हैदराबाद के एक शख्स का दावा है कि वे ताजमहल का असली मालिक है। मालूम हो कि ताजमहल को 17वीं सदी के मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज महल की याद में बनवाया था। हैदराबाद के प्रिंस याकूब हबीबुद्दीन टुसी ने खुद को ताजमहल का मालिक बताया है। प्रिंस टुसी कथित तौर पर अंतिम मुगल सम्राट बहादुर शाह जफर की छठी पीढ़ी के वारिस हैं। प्रिंस टुसी का कहना है कि उनका सीधे बहादुर शाह जफर से जुड़ाव है और वे शाहजहां के वंशज होने के नाते ताजमहल के असली मालिक हैं। प्रिंस टुसी ने अपने इस दावे को मजबूत करने के लिए अदालत में अपनी डीएनए रिपोर्ट भी प्रस्तुत की है। गौरतलब है कि प्रिंस टुसी ने राजस्थान की उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता दीया कुमारी को भी चुनौती दी थी, जिन्होंने 2019 में ताज महल से जुड़े दस्तावेजों का दावा किया था। प्रिंस टुसी ने चुनौती देते हुए कहा था कि अगर दीया कुमारी सच्ची राजपूत हैं तो वे ताजमहल को लेकर उनके पास मौजूद दस्तावेज को दिखाएं। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इन्दौर हरसिद्धी मंदिर के सामने एवं शेखर नगर उद्यान के पास बाली शराब की दुक हटाये जाने लेकर कलेक्टर कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया और ज्ञापन दिया गया 10 अप्रैल को किला प्रांगण में होगा बृहद फाग प्रतियोगिता,पूर्व मंत्री महाराज पुष्पराज सिंह ने की पत्रकार वार्ता