प्रदीप चौधरी। इंदौर के लसूडिया थाना पुलिस को बिहार पुलिस द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम मिला है। यह इनाम उन्होंने बिहार के मोस्ट वांटेड अपराधी भूपेंद्र सिंह खारवा को गिरफ्तार करने के लिए प्राप्त किया है। भूपेंद्र सिंह खारवा को लसूडिया पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। इसके अलावा, भूपेंद्र के साथ दो और आरोपी भी गिरफ्तार हुए थे। जिसमें बताया जा रहा है कि भूपेंद्र सिंह खारवा का संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है, जो एक कुख्यात अपराधी गिरोह है। भूपेंद्र पर कई गंभीर आरोप हैं, और उसकी गिरफ्तारी बिहार पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। लसूडिया पुलिस की कार्रवाई से न केवल इंदौर बल्कि बिहार पुलिस को भी बड़ी राहत मिली है। राजेश दंडोतिया,एडिशनल डीसीपी View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पेट्रोलिंग के दौरान आजाद नगर पुलिस ने 540 लीटर बीयर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, अलग अलग राज्यों की नंबर प्लेट बरामद… गौ-शालाओं को हर गाय के लिए मिलेंगे 40 रूपये रोज़