मांगे नही पूरी होने पर गोवर्धनम फाउंडेशन द्वारा जगह-2 खोला जाएगा निःशुल्क प्याऊ।

रीवा/ जनहित के मुद्दों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले समाजसेवी अविराज ने शहर में पेयजल की समस्या को लेकर नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर पानी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है पत्र में कहा गया की आगामी दिनों में भीषण गर्मी का संकट आने वाला है ऐसे में अभी से ही शहर वासियों के लिए पानी का संकट गहराता जा रहा है शहर के कई ऐसे क्षेत्र है जहां पानी की पाइप लाइन भी नही है साथ ही उस क्षेत्र के आसपास के हैंडपंप भी चालू हालत में नही है जिस कारण आमजन मानस को काफी दूर से पानी लाना पड़ रहा है। जहा पर हैंडपंपो के सुधार की अत्यंत आवश्यकता है और जहा पाइपलाइन और हैंडपम्प न हो वहां प्याऊ की आवश्यकता है।
ताकि शहर में दूरदराज से आने जाने वाले राहगीरों व आमजन को पीने के पानी के लिए परेशान न होना पड़े है और उन्हें शुद्ध पेय जल आसानी से मिल सके।


वही समाजसेवी ने कहा कि यदि निगम द्वारा मांगे नही मानी गयी तो अपने गोवर्धनम फाउंडेशन के द्वारा लोगो की समस्याओ को देखते हुए निःशुल्क प्याऊ खोला जाएगा।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading