वक्फ संशोधन बिल 2024 के पारित होने के साथ ही 31 जनवरी को शुरू हुआ बजट सत्र शुक्रवार को संपन्न हो गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी। उन्होंने कहा कि बजट सत्र के दौरान वक्फ (संशोधन) बिल सहित कुल 16 बिल पास किए गए। बिरला ने विपक्षी सदस्यों के शोरगुल और नारेबाजी के बीच कहा कि इस सत्र में 26 बैठकें हुईं और कुल प्रोडक्टिविटी 118 फीसदी रही। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में 173 सदस्यों ने भागीदारी की। View this post on Instagram सदन में केंद्रीय बजट पर चर्चा में 169 सदस्यों ने भाग लिया, वहीं सत्र के दौरान 10 सरकारी विधेयक फिर लाए गए और वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 सहित कुल 16 बिल पास किए गए। इससे पहले, शुक्रवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर बीजेपी के सदस्यों ने कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की एक टिप्पणी को लेकर उनसे माफी की मांग करते हुए हंगामा किया। वहीं,विपक्षी सदस्यों ने अमेरिका के रेसिप्रोकल टैरिफ को लेकर सदन में जमकर हंगामा किया। हालांकि, सदन में हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ने प्रश्नकाल शुरू कराया। महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी अपने मंत्रालय से संबंधित एक पूरक प्रश्न का उत्तर देने के लिए खड़ी हुईं,तब भी बीजेपी सदस्यों का हंगामा जारी रहा। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोनिया गांधी का नाम लिए बिना कहा कि उन्होंने संसद का अपमान किया है। वह जब चाहती हैं संसद पर हमला करती हैं, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पर हमला करती हैं। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष फिलहाल राज्यसभा सदस्य हैं।कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने गुरुवार को सरकार पर वक्फ (संशोधन) बिल को मनमाने ढंग से पारित कराने का आरोप लगाते हुए दावा किया था कि यह बिल संविधान पर सरेआम हमला है। साथ ही यह समाज को स्थायी ध्रुवीकरण की स्थिति में बनाए रखने की बीजेपी की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। इस बीच,विपक्षी सदस्यों ने ‘प्रधानमंत्री जवाब दो’ और ‘प्रधानमंत्री सदन में आओ’ के नारे लगाए। नारेबाजी नहीं थमने पर बिरला ने सुबह करीब 11 बजकर पांच मिनट पर सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। बजट सत्र के आखिरी दिन एक बार के स्थगन के बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे फिर से शुरू होने पर सदन में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोनिया गांधी के कमेंट का जिक्र किया। इस पर बिरला ने कहा कि एक वरिष्ठ सदस्य द्वारा लोकसभा की कार्यवाही पर प्रश्न उठाना उचित नहीं है। बिरला ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि सदन की कार्यवाही पर एक वरिष्ठ सदस्य द्वारा प्रश्न उठाया गया। उन्होंने कहा कि यह संसदीय लोकतंत्र की मर्यादा के अनुरूप नहीं है। इस बीच कांग्रेस के सदस्यों ने भी अपनी बात रखने का आग्रह करते हुए सदन में हंगामा किया। इसके कुछ मिनट बाद ही बिरला ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी। बजट सत्र के दौरा लोकसभा द्वारा विभिन्न मंत्रालयों के लिए अनुदान की मांगों के साथ-साथ वित्त विधेयक को मंजूरी दिए जाने के साथ सरकार ने बजटीय प्रक्रिया संपन्न कर ली। राष्ट्रपति शासन के अधीन मणिपुर के लिए भी बजट को सदन ने मंजूरी दे दी गई। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन “इंदौर बावड़ी हादसा: 36 मौतों के मामले में दोनों आरोपी कोर्ट से दोषमुक्त, रामनवमी 2023 की घटना” 70 वर्षीय पति ने की 65 वर्षीय पत्नी की हत्या…घटना के बाद ख़ुद भी तीसरी मंजिल से कूदा