अपराधियों पर मामला दर्ज नही होने पर किया जाएगा आंदोलन- सीएमओ केएन सिंह रीवा/ मध्यप्रदेश में जनप्रतिनिधियों का आतंक इस कदर हॉबी है कि जनप्रतिनिधि जब चाहे जिसको अपमानित कर सकते हैं। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के दमोह का है जहां पर सीएमओ प्रदीप शर्मा के साथ दमोह के जनप्रतिनिधियों ने सारी हदों को पार करते हुए अमर्यादित रूप से चेहरे में स्याही पोत कर अपमानित किया था। जिसे लेकर सीएमओ के.एन. सिंह बघेल के नेतृत्व में एवम् जिले के सीएमओ, उपयंत्री सहित निकाय के कर्मचारियो ने रीवा कलेक्टर कार्यालय में पहुँचकर ज्ञापन सौंपा। विरोध में ज्ञापन के दौरान जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यवाही की मांग की गई। View this post on Instagram बता दे कि मध्यप्रदेश में वर्तमान समय पर जनप्रतिनिधि अनर्गल तरीके से कार्यों को कराने के लिए अधिकारियों के ऊपर दबाव बनाकर अवैधानिक कार्य करवाना चाहते हैं। अगर कोई सीएमओ या अन्य विभाग का अधिकारी विरोध करता है तो उसे नीचा दिखाने का प्रयास किया जाता है। इस संबंध में सीएमओ केएन सिंह बघेल ने कहा की वर्तमान में दमोह के मुख्य नगरपरिषद अधिकारी के ऊपर अनायास दबाव बनाया जा रहा था गलत कार्य नही करने पर चेहरे में काली के स्याही पोतने जैसे अभद्र व्यवहार किया गया है जो बेहद निंदनीय हैइसके पूर्व भी जिले के कई सीएमओ एवम कर्मचारियों के साथ अभद्रता के मामले आ चुके है । अगर समय रहते आपराधिक मामला पंजीबद्ध नहीं होता है तो मध्य प्रदेश के सारे मुख्य नगरपरिषद अधिकारी धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगे । ज्ञापन के दौरान मऊगंज में सीएमओ संतोष कुमार सिंह,नईगढ़ी सीएमओ हेमंत त्रिपाठी, हनुमना सीएमओ अरुण त्यागी के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। इसी प्रकार मैहर में सुषमा मिश्रा,सीधी में मिनी अग्रवाल के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया है।जहा पर मुख्यरूप से रूपाली द्विवेदी सहायक आयुक्त नगर निगम रीवा, बाल गोविंद चतुर्वेदी स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम रीवा, संजय सिंह चाकघाट, सीएमओ, त्योथर अजय पांडेय, निधि सिंह राजपूत बैकुंठपुर, जिले के उपयंत्री आशुतोष तिवारी, पियूष सिंह, आशीष द्विवेदी, कमलेश्वर सिंह, दीवरत्न सोनी,रामजी द्विवेदी सहित कर्मचारी मौजूद रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पन्ना जिले के फर्जी एनकाउंटर मामले में डीएसपी ग्लैडविन एडवर्ट और प्रधान आरक्षक नीरज प्रधान दिल्ली सीबीआई की गिरफ्त में सांप्रदायिकता के खिलाफ संघर्ष के अविचल योद्धा थे हरकिशन सिंह सुरजीत