प्रदीप चौधरी।।”अशोकनगर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां रेलवे पुलिस के एक जवान ने अपनी तत्परता से 14 साल की बालिका की जान बचाई। यह घटना 28 मार्च 2025 को अशोकनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर दोपहर 1 बजे की है। बीना से कोटा जा रही ट्रेन क्रमांक 11604 में यात्रा कर रही यह बालिका खाद्य सामग्री लेने प्लेटफार्म पर उतरी थी। ट्रेन में दोबारा चढ़ते समय ट्रेन चल पड़ी और वह असंतुलित होकर प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच फंस गई। View this post on Instagram तभी वहां ड्यूटी पर मौजूद जीआरपी के आरक्षक गोविंद सिंह चौहान ने फौरन हरकत में आते हुए बालिका को सुरक्षित खींच लिया। इस हादसे के बाद ट्रेन करीब 10 मिनट तक रुकी रही। घबराई हुई बालिका को जीआरपी ने संभाला और उसके परिजनों को समझाइश दी। परिजनों व यात्रियों ने आरक्षक के साहस की जमकर तारीफ की। View this post on Instagram रेलवे पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सतर्क रहें, चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने से बचें और बच्चों व बुजुर्गों का खास ख्याल रखें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत जीआरपी को सूचित करें।” Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम आन्दोलन में वीरांगना झलकारी बाई का इतिहास स्वर्णिम एक ही सांचे में ढला है संस्कृत की बेहाली और बहाली का कांड