राष्ट्रपति के नाम कमिश्नर को सौंपेंगे ज्ञापन रीवा 26 मार्च 2025 / एसकेएम की राष्ट्रीय समन्वय समिति ने पंजाब में किसानों के विरोध पर पुलिस दमन के खिलाफ 28 मार्च 2025 को पूरे भारत के जिलों में विरोध प्रदर्शन करने के लिए पूरे भारत के किसानों से आह्वान किया है। View this post on Instagram संयुक्त किसान मोर्चे के नेता एडवोकेट शिव सिंह ने बताया कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के निर्देश पर पंजाब पुलिस ने जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवण सिंह पंधेर सहित 350 किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया। पुलिस ने खनौरी और शंभू सीमाओं पर आंदोलनकारी किसानों के तंबू और मंचों को बुलडोजर से गिरा दिया और ट्रैक्टर ट्रेलरों ट्रॉलियों और अन्य उपकरणों को जबरजस्ती हटा दिया गया है। 3 और 4 मार्च 2025 को पूरे पंजाब में इसी तरह का दमन किया गया तथा बलबीर सिंह राजेवाल रुल्दू सिंह मानसा जैसे अस्सी वर्षीय किसानों सहित 800 से अधिक किसानों को गिरफ्तार किया गया। मोर्चे के नेता शिव सिंह ने कहा कि यह सब तब हुआ जब सातवें राउंड की बात करके केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बाहर निकले उसके बाद ही किसान आंदोलन एवं किसानों का दमन शुरू कर दिया गया इससे स्पष्ट हो गया है कि पंजाब की मान सरकार ने केंद्र की मोदी सरकार एवं कारपोरेट के इशारे पर यह दमन किया है लेकिन इन दमनकारी सरकारों से किसान डरने वाले नहीं है राष्ट्रीय मुद्दों की लड़ाई अंतिम दम तक जारी रहेगी मोर्चे के राष्ट्रीय आवाहन पर 28 मार्च को दोपहर 1:00 बजे संयुक्त किसान मोर्चा संभाग इकाई रीवा के बैनर तले इन दमनकारी सरकारों के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन कमिश्नर रीवा संभाग के माध्यम से सौंपा जाएगा मोर्चे के सभी संगठनों के किसान साथियों किसान आंदोलन के समर्थकों से कार्यक्रम में शामिल होने अपील की गई है Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बीजेपी योगी के इशारे पर संविधान लोकतंत्र कानून विरोधी कदम उठा रही करणी सेना-शिव सिंह इंदौर नगर पालिका निगम में एक और घोटाला उजागर