रीवा / समाजवादी पार्टी जिला इकाई रीवा ने समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती एवं आजादी के सपूत भगत सिंह सुखदेव राजगुरु का शहीदी दिवस श्रद्धा सुमन अर्पित कर गंगा वाटिका रीवा में मनाने का काम किया।

उस दौरान नेताओं ने कहा कि भगत सिंह का सपना था कि देश आजादी के बाद समाजवादी भारत बने लोग संपन्न हो खुशहाल हो सबकी तरक्की हो गैर बराबरी खत्म हो तो वहीं डॉ. राममनोहर लोहिया अन्याय के खिलाफ लड़े है हम उन्हीं के रास्ते पर चल रहे हैं लेकिन देश में बैठी हुकूमत के लोग भगत सिंह राजगुरु सुखदेव सहित आजादी के महानायकों की शहादत को भूल गए है।
लोहिया के सपनों का भारत बनाने से परहेज कर रहे हैं डॉ. राममनोहर लोहिया ने समतावादी समाज का सपना जो देखा था वह आज भी पूरा नहीं हुआ।

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव  लगातार लोहिया जी के रास्ते पर चलकर इस देश की दिशा और दशा सुधारने प्रयासरत हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमरेश पटेल के द्वारा किया गया ।वही कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव एमडी खान, संतकुमार पटेल, राष्ट्रीय सचिव अधिवक्ता संघ अशोक यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रदीप बंसल, शहर अध्यक्ष नागेंद्र सिंह गहरवार, वरिष्ठ सपा नेता रामचंद्र यादव, नत्थूलाल सेन, अरविंद सिंह पटेल, एड. समाजसेवी डॉ. हीरालाल पटेल, रविशंकर पांडे, श्रीमती उषा कुशवाहा, रमेश कुमार, मुन्नीलाल पटेल, सरदार यादव, ज्वाला सिंह, गुड्डू पटेल आदि बड़ी संख्या में पार्टी के साथी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
             

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading