ग्राम पंचायत के निर्माण कार्य में माँग रहा था 10% का कमीशन

सतना/ EOW टीम रीवा के द्वारा आज दिनांक 21/03/2025 को सतना  जिले के जनपद पंचायत सोहावल अंतर्गत ग्राम पंचायत सोहौला के रिश्वत खोर रोजगार सहायक पंकज तिवारी को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है।
उक्त रोजगार सहायक द्वारा एक कृषक से ग्राम पंचायत सोहौला में पानी साफ करने के लिए वाटर टैंक एवं 2 नालियां रोजगार गारंटी से बनवाने के कार्य में जिसमें कुल लागत 1,60,000 रुपये की है। उक्त राशि को प्रदान करने के लिए रोजगार सहायक की रिपोर्ट आवश्यक है जिसके लिए रिश्वत की मांग कर रहा था।


बता दे कि भगवान दास चौरसिया जिला सतना के ग्राम पंचायत सोहौला जनपद पंचायत सोहावल में पंच है। ग्राम पंचायत सोहौला में पानी साफ करने के लिए वाटर टैंक एवं 2 नालियां रोजगार गारंटी से बनवाने के लिए रोजगार सहायक फरियादी से कुल लागत के 10 प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहा था।  जिनके शिकायत पर आज दिनांक 21/03/2025 को पहली किश्त 5,000 रुपये की राशि की रिश्वत लेने के लिये जैसे ही रोजगार सहायक पंकज तिवारी ने फरियादी को ग्राम पंचायत बाबूपुर जिला सतना में संस्कृत विद्यालय के सामने बुलाया वैसे ही EOW रीवा की टीम ने आरोपी रोजगार सहायक  पंकज तिवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

उक्त  कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक सुश्री प्रभा किरण किरो, निरीक्षक  मोहित सक्सेना, निरीक्षक श्रीमती प्रियंका पाठक, उप निरीक्षक श्रीमती भावना सिंह, उप निरी० (अ) संतोष पाण्डेय, प्रआर. पुष्पेन्द्र पटेल, प्रआर. कुलभूषण द्विवेदी,आर. धनंजय अग्निहोत्री, आरक्षक (चालक) संतोष मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading