सिंगरौली/ सिंगरौली कोल माइंस इलाके के वांसी वेरदहा पांचवी अनुसूची क्षेत्र में अदानी कंपनी द्वारा दलित शोषण पीड़ित आदिवासियों के भूमियों को प्रशासन के संरक्षण में जबरन अधिग्रहण किए जाने को लेकर किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनीलम के निर्देशन पर किसान संघर्ष समिति सिंगरौली के अध्यक्ष अशोक सिंह पैगाम के नेतृत्व में शुक्रवार को आदिवासियों ने फिर से संकल्प लेकर अदानी कंपनी को अपनी जमीने नहीं देने व अंतिम दम तक लड़ाई का ऐलान किया है। View this post on Instagram विगत 24 फरवरी 2025 को किसान संघर्ष समिति का प्रतिनिधि मंडल किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम के नेतृत्व में जिला सिंगरौली पहुंचकर विभिन्न प्रोजेक्टों से प्रभावित आदिवासियों आम नागरिकों से मुलाकात की थी। प्रतिनिधिमंडल में किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता एड. शिवसिंह प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह शंखू, सीधी से प्रदेश सचिव निसार आलम अंसारी सिंगरौली जिला अध्यक्ष अशोक सिंह पैगाम, ग्वालियर से प्रदेश सचिव शत्रुघन यादव शामिल थे। प्रतिनिधि मंडल ने घिरौली कोल ब्लॉक प्रभावित आठ गांव के आदिवासियों से मुलाकात कर गांव गांव कमेटी बनाकर अदानी ग्रुप से जमीनों को बचाने का ऐलान किया था किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिव सिंह ने बताया कि आदिवासियों की जमीन बचाने उनको न्याय दिलाने मई माह में बड़े पैमाने पर पदयात्राएं एवं पक्के मोर्चे लगाए जाएंगे Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अचानक तबीयत बिगड़ी बीजेपी के मोहन का शिक्षा पर फोकस नहीं-शिव सिंह
You must be logged in to post a comment.