आदिवासियों की जमीन की लूट के खिलाफ किसान संघर्ष समिति चलाएगी आंदोलन

  सिंगरौली/ आदिवासियों की समस्याओं को लेकर किसान संघर्ष समिति का प्रतिनिधि मंडल आज दिनांक 24 फरवरी को किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम के नेतृत्व में जिला सिंगरौली पहुंचे तथा विभिन्न प्रोजेक्टों से प्रभावित आदिवासियों, आम नागरिकों से मुलाकात की।


जांच दल में किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता एड. शिवसिंह प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह शंखू, सीधी से प्रदेश सचिव निसार आलम अंसारी, सिंगरौली जिला अध्यक्ष अशोक सिंह पैगाम, ग्वालियर से प्रदेश सचिव शत्रुघन यादव शामिल रहे।

प्रतिनिधि मंडल ने घिरौली कोल ब्लॉक प्रभावित आठ गांव के आदिवासियों से मुलाकात की उन्होंने बताया कि उनकी बिना सहमति के भूमियों पर जोर जबरदस्ती से अधिग्रहित किया जा रहा है। ग्रामवासियों ने बांसी बेरदहा में हुई बैठक में शपथ लेकर यह संकल्प लिया कि किसी भी स्थिति में अडानी को कोल माइन्स के लिए जमीन नहीं सौंपेंगे डटकर मुकाबला करेंगे।

       प्रतिनिधि मंडल गजरा बहरा गांव पहुंचा जहां उन्होंने मृतक दधिबल सिंह गोंड के परिजनों से मुलाकात की उन्होंने बताया कि उन्हें केवल पचास हजार रुपए की राशि दी गई है जबकि श्रमिकों के लिए न्यूनतम चार लाख रुपए की राशि देने का प्रावधान है आदिवासियों ने बताया कि उन्हें न्यूनतम मजदूरी नहीं दी जा रही है तथा जमीनें जबरदस्ती अडानी कोलयार्ड के इस्तेमाल के लिए ली जा रही है अडानी के गुर्गे पुलिस प्रशासन से प्रताड़ित करा रहे हैं प्रतिनिधिमंडल ग्राम बंधा  लामीदह जाकर अडानी से पीड़ित किसान परिवारों से मुलाकात कर उनकी भी समस्याओं के संबंध में विधिवत जानकारी लेकर उनको न्याय दिलाने की बात की है
        प्रतिनिधिमंडल अडानी कोलयार्ड में पहुंचकर प्रबंधकों से मुलाकात का प्रयास किया लेकिन प्रबंधकों ने मिलने से इनकार कर दिया प्रतिनिधि मंडल ने अमिलिया सुहिरा में अडानी के वाहनों से कुचले गए मृतक रामसागर प्रजापति राम लल्लू यादव के परिजनों से मुलाकात की उनका हाल जाना मृतकों को श्रद्धांजलि दी परिजनों ने प्रतिनिधि मंडल को बताया कि शासन के प्रावधानों के अनुसार उन्हें मुआवजा राशि का भुगतान नहीं किया गया तथा परिजनों को नौकरी के संबंध में भी कोई सार्थक बात नहीं की जा रही है।


      इसी तरह पूरे कोल माइंस इलाके में प्रदूषण व्याप्त है पुराने से पुराने पौधों को कंपनी के लिए काट कर नष्ट किया जा रहा है लेकिन उसके बदले वृक्षारोपण नहीं कराया जा रहा है।
     दौरे के बाद प्रेस विज्ञप्ति जारी कर डॉ. सुनीलम ने अडानी कंपनी के प्रबंधकों से मृतकों के परिवार को 10 लाख रुपए की राशि देने और परिवार के एक सदस्य को पक्की नौकरी देने की मांग की जिला अध्यक्ष अशोक सिंह पैगाम ने कहा कि किसान संघर्ष समिति कंपनियों की लूट के खिलाफ कानूनी और सड़क पर लड़ाई लड़ेगी प्रवक्ता एड शिव सिंह कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष  इंद्रजीत सिंह प्रदेश सचिव निसार आलम अंसारी ने कहा कि सिंगरौली के आदिवासियों की लड़ाई विंध्य स्तर पर लड़ी जाएगी। किसान संघर्ष समिति के नेताओं ने कहा कि 25 फरवरी को रीवा में होने वाली संभागीय बैठक में भावी आंदोलन की रूपरेखा की घोषणा की जाएगी।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading