आमिर खान। वाहन चालकों ने लिया, स्वयं के अन्य लोगों को भी यातायात नियमो के पालन के लिए प्रेरित करने का प्रण। इंदौर- शहर में सुगम, सुरक्षित व सुखद यातायात हेतु, आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से, वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन व पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन, नगरीय इंदौर श्री अरविंद तिवारी के दिशा निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा निरंतर में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 22 फरवरी 2024 को यातायात प्रबंधन पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा अपने-अपने यातायात प्रबंधन क्षेत्र में बेहतर यातायात व्यवस्था के साथ-साथ स्टॉप लाइन, लेफ्ट टर्न, लेन अनुशासन का पालन करवाया गया। वही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती कर समझाइश भी दी गई । View this post on Instagram यातायात की टीम द्वारा दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहने-सुरक्षित रहे, चार पहिया वाहन चालको को सीट बेल्ट लगाने की सीख दी, साथ ही शराब पीकर वाहन नही चलाने, नियंत्रित गति- सुरक्षित जीवन, रेड लाइट पर वाहन स्टॉप लाइन के पीछे खड़ा रखने, वाहन चलाते मोबाइल फोन पर बात नहीं करने, पैदल यात्रियों का सम्मान करने की अपील की गई। इस दौरान कुछ ऐसे वाहन चालक भी पकड़ में आए जो लेफ्ट टर्न बाधित या रेड लाइट का उल्लंघन कर रहे थे यातायात प्रबंधन की टीम द्वारा ऐसे वाहन चालकों को नियमों का महत्व समझाने के लिए उनसे यातायात जागरूकता में सहयोग लिया गया। वाहन चालकों ने भी माना की नियमों के उल्लंघन से अन्य वाहन चालकों को असुविधा होती है और दुर्घटना भी हो सकती है। सभी ने कहा कि आगे से हम ऐसी गलती नहीं करेंगे। अन्य को भी यातायात नियमो के पालन के प्रति प्रेरित करेंगे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन महाकुंभ आवागमन से बोर्ड परीक्षाएं प्रभावित न हो प्रशासन करे इंतजाम – शिव सिंह समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी के लिए पंजीयन 20 फरवरी से 31 मार्च तक