218 करोड़ रूपये की लागत से बनेगा कैंसर अस्पतालश्री बागेश्वर धाम जन सेवा समिति द्वारा निर्मित किया जा रहा है कैंसर अस्पतालबुन्देलखण्ड को मिलेगी एक और बड़ी सौगातकैंसर रोगियों का होगा निशुल्क उपचार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 फरवरी को मध्यप्रदेश के छतरपुर के ग्राम गढ़ा ;राजनगरद्ध में बागेश्वर धाम जन सेवा समिति द्वारा निर्मित किये जाने वाले मेडिकल साईंस एण्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट का भूमि.पूजन करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा बुन्देलखण्ड क्षेत्र को यह दूसरी बड़ी सौगात दी जा रही है। इसके पहले प्रधानमंत्री श्री मोदी ने खजुराहों में केन.बेतवा नदी जोड़ों परियोजना की सौगात बुन्देलखण्ड क्षेत्र की दी थी। View this post on Instagram प्रधानमंत्री श्री मोदी 218 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले कैंसर अस्पताल का भूमि.पूजन करेंगे। इसके लिये 10.925 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की जा चुकी है। कैंसर अस्पताल 36 माह में बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसके पहले चरण में 100 बिस्तरों की सुविधा होगीए जिसमें अत्याधुनिक मशीनों और विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से गरीब कैंसर रोगियों को निरशुल्क उपचार किया जायेगा।बागेश्वर धाम में शुरू होने वाली यह पहल न केवल कैंसर के इलाज के क्षेत्र में एक बड़ा कदम होगाए बल्कि यह समाज के हर वर्ग के लिये बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को भी सुनिश्चित करेगा। अस्पताल के निर्माण से स्थानीय रोजगार और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। चिकित्सा क्षेत्र में विशेषज्ञों को नए अवसर प्राप्त होंगे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सिरमौर मे भू-माफिया द्वारा आदिवासी की भूमि को फर्जी नामान्तरण करा लेने व राजस्व विभाग द्वारा कार्यवाही न किए जाने के मामले पर बिरसा मुंडा विचार मंच के साथ पीड़ित करेगा भूंख हड़ताल व अनशन देश में सबसे अधिक गिद्ध मध्यप्रदेश में गिद्धों की संख्या 12 हजार से अधिक