पूर्व में किये गए धरना प्रदर्शन पर एसडीएम द्वारा दिया गया था कार्यवाही हेतु आश्वासन।

सिरमौर/ रीवा जिले के सिरमौर नगर मे भू- माफिया द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर एक आदिवासी की जमीन को फर्जी रजिस्ट्री करा ली गयी थी।
पीड़ित आदिवासी धनपत कोल ने सिरमौर के राजस्व विभाग एवं कलेक्टर, कमिश्नर सभी को आवेदन देकर धरना प्रदर्शन कर कार्यवाही की मांग की थी। लेकिन आज तक पीड़ित को न्याय नहीं मिला।

उक्त मामले को बिरसा मुंडा विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुकांत कुशवाहा ने गंभीरता से लेते हुए पीड़ित धनपत कोल के साथ भूंख हड़ताल एवं अनशन पर बैठ गए थे जिस मामले पर सिरमौर SDM ने जाँच कर कार्यवाई करने कि बात कहकर भूंख हड़ताल व अनशन को खत्म करा दिया था लेकिन आज तक मामले में क्या जांच की गई, क्या कार्यवाई की गई पीड़ित को कुछ पता नहीं है।

जिस मामले को लेकर अब फिर पीड़ित आदिवासी भूंख हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया है।
पीड़ित गरीब आदिवासी को न्याय दिलाने बिरसा मुंडा विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुकांत कुशवाहा बताया कि
हमारी तीन मुख्य मांगे है कि
1-पीड़ित धनपत कोल को भू-स्वामित्व दिया जाए और दोषियों पर दंडात्मक कार्यवाई की जाए।
2-मप्र. शासन की आराजी क्र.-259/2 एवं 261/1 का आदिवासी परिवार को पट्टा दिया जाए।
3-तत्काल सिरमौर/सेमरिया अनुविभागीय अधिकारी को यहां के प्रभार से मुक्त किए जाने जैसे प्रमुख मांगो को लेकर फिर से दिनांक 24/02/2025 दिन सोमवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने का एलान किया है।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading