वन विभाग द्वारा वर्ष 2025 में प्रदेश स्तर पर गिद्धों की गणना में गिद्धों की संख्या 12 हजार 981 हो गई है। मध्यप्रदेश देश में सबसे अधिक गिद्धों वाला राज्य बन गया है। प्रथम चरण में 17, 18 एवं 19 फरवरी 2025 को वन विभाग के 16 वृत्त 64 डिवीजन और 9 संरक्षित क्षेत्रों में गिद्ध गणना की गयी। गिद्ध गणना का कार्य वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों डब्ल्यूआईआई भोपाल के प्रतिभागियों स्वयं सेवकों और फोटोग्राफरों द्वारा किया गया।


गिद्धों की गणना में घोंसलों के आसपास बैठे गिद्धों एवं उनके नवजातों की गणना के दौरान इस बात का ध्यान रखा गया कि केवल आवास स्थलों पर बैठे हुए गिद्धों को ही गिना गया है। डाटा संकलन का कार्य वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में किया गया।
प्रदेश में गिद्धों की गणना की शुरूआत वर्ष 2016 से की गयी थी। प्रदेश में गिद्धों की कुल 7 प्रजातियाँ पाई जाती है। इसमें से 4 प्रजातियाँ स्थानीय एवं 3 प्रजातियाँ प्रवासी हैं। गिद्धों की गणना करने के लिये शीत ऋतु का अंतिम समय सही रहता है। इस दौरान स्थानीय एवं प्रवासी गिद्धों की गणना आसानी से हो जाती है। वर्ष 2019 की गणना में गिद्धों की संख्या 8 हजार 397ए वर्ष 2021 में 9 हजार 446 और वर्ष 2024 में बढ़कर 10 हजार 845 हो गयी थी।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading