रीवा/ साहू युवा संगठन द्वारा मां कर्मा जयंती महोत्सव तैयारी की बैठक रीवा मार्केट में आयोजित की गई। बैठक के विषय में जानकारी देते हुए साहू युवा संगठन के जिला अध्यक्ष बंसीलाल साहू ने बताया कि सर्वप्रथम मां कर्मा के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर आरती की गई। इसके बाद हिसाब किताब रजिस्टर का पूजन कर बैठक की शुरुआत की गई, बैठक में निर्णय लिया गया दो दिवसीय आयोजन मे 24 मार्च को विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिसमें मातृशक्ति वरिष्ठ जन युवा साथी शामिल होंगे। 25 मार्च को कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम सिरमौर चौराहा से मां कर्मा जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन होगा। View this post on Instagram जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा मां कर्मा के भजनों की प्रस्तुति होगी एवं आयोजन केंद्रीय मंत्री विधायक सांसद प्रदेश अध्यक्ष सहित दूर-दूर से अतिथि शामिल होंगे। जहा पर बैठक में प्रमुख रूप से वरिष्ठ समाजसेवी राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ साहू, दयाराम साहू,शरद साह,शारदा साहू, धनवान साहू, महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती लीना साहू, डॉ. संजय साहू, संरक्षक विनय साहू, रमेश साहू, रामदयाल साहू, शेरा साहू, मनीष साहू, जयशंकर साहू, रमेश राठौड़,अनिल साहू, दिनेश साहू, संदीप साहू, मोनू साहू,सत्यम साहू, प्रमोद साहू, रोहित साहू,अरुण ज्योति साहू, सतीश साहू, सुनील साहू,दिनेश साहू,सत्यनारायण साहू,अनिल स्वप्निल साहू, अजय साहू, संजय साहू, दिवाकर साहू, रामकुमार साहू,महेंद्र साहू,अमित साहू, ऋषभ साहू, दीपक साहू आदि लोग उपस्थति रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन देश में सबसे अधिक गिद्ध मध्यप्रदेश में गिद्धों की संख्या 12 हजार से अधिक किसानों पर दर्ज फर्जी एफआईआर रद्द करे सरकार-डॉ. सुनीलम
You must be logged in to post a comment.