जय स्तंभ एवं क्योटी तिराहे का होगा सौंदर्यीकरण -संदीप सिंह रीवा/सिरमौरगणतंत्र दिवस की 76वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में नगर परिषद सिरमौर में नगर परिषद अध्यक्ष संदीप सिंह द्वारा आन बान शान से तिरंगा फहराया गया। जहा पर राष्ट्रगान सहित अमर शहीदो को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । तत्पश्चात पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में मुख्य अतिथि संदीप सिंह, अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर डी.पी.पांडेय जी (सेवा निवृत्त ब्लाक मेडिकल आफिसर) एवं विशिष्ठ अतिथि विजय सोनी उपाध्यक्ष नप सिरमौर , मुख्य नगर पालिका अधिकारी संतोष कुमार सिंह, उपयंत्री प्रिया शुक्ला सहित पार्षदगणों के आतिथ्य में विशाल समारोह का आयोजन किया गया। जनसंपर्क प्रभारी नप. सिरमौर अश्वनी तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया किउपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए नप. अध्यक्ष संदीप सिंह ने कहा कि 30 माह के कार्यकाल में हमारी परिषद एवम पीआईसी द्वारा ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। नगर में लगातार सड़क नाली के कार्य किए जा रहे है । नवीन फायर ब्रिगेड, ट्रैक्टर, स्काई लिपट क्रय किए गए हैं आगे शव वाहन, कचरा वाहन, चलित शौचालय के साथ शापिंग मॉल, टैक्सी एवम बस स्टैंड के साथ 300 दुकानों का निर्माण कार्य प्रगतिरत हैसाथ ही श्री सिंह ने कहा की जल्द ही जय स्तंभ चौक एवम क्योटी तिराहे का सौंदर्यीकरण किया जायेगा।इस अवसर पर नप. उपाध्यक्ष विजय सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुदामा कोल, विशाल गुप्ता,पूर्व उपाध्यक्ष बृजेश पांडेय, पूर्व उपाध्यक्ष कमलेश कुशवाहा सहित कई वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस पर विचार व्यक्त किए ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डा. डी पी पांडेय ने कहा की सिरमौर में वार्डो की गलियों का नाम स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर कर रखा जाय यह उनके प्रति श्रद्धांजलि होगी। साथ ही सिरमौर में विकास के मार्ग प्रशस्त करे, जय स्तंभ चौक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम शिला पट्टी लेख कराने पर नप. अध्यक्ष संदीप सिंह को बधाई दिया ।कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत एवम आभार उपयंत्री प्रिया शुक्ला के द्वारा किया गया । संचालन शिवकुमार सोनी द्वारा किया गया । नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा गणतंत्र दिवस की 76वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नगर परिषद अध्यक्ष संदीप सिंह के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई । यात्रा में नप. उपाध्यक्ष विजय सोनी, डा डी पी पांडेय, बृजेश पांडेय, निज सचिव मनोज सोनी, शैलेंद्र सिंह, विशाल गुप्ता, अमरजीत दाहिया, गीता कुशवाहा, प्रतिमा श्रीवास्तव, आशमा बेगम, प्रेमा दाहियाँ, अनीता पांडेय, उपयत्री प्रिया शुक्ला , आशुतोष द्विवेदी, अशोक यादव, अनिमेष पांडेय, शंकर सुवन द्विवेदी, शिव प्रकाश द्विवेदी, किशन सिंह,दिनेश कुमार विश्वकर्मा, मुकेश पाण्डेय, मोतीलाल मुडहा, प्रदीप सिंह, राम अशोक कुशवाहा, लीलावती विश्वकर्मा, सनत कुशवाहा, महेंद्रp गुप्ता, कैलाश गुप्ता, अंकित गुप्ता , पुष्पेंद्र सिंह, डा के बी सिंह, आरएस विश्वकर्मा, प्रो पी सिंह, स्थानीय जन समुदाय सहित कर्मचारी हाथ में तिरंगा लेकर कार्यालय नगर परिषद सिरमौर से होते हुए डभौरा रोड,जय स्तंभ चौक से लेकर दीनदयाल पार्क तक पैदल यात्रा भारत माता की जय, वंदे मातरम , अमर शहीदों की जय घोष करते हुए किया गया । आनंद उत्सव में विजेताओं को मिला पुरस्कार पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में मध्य प्रदेश शासन की गाइडलाइन अनुसार आनंद उत्सव का आयोजन किया गया । जिसमें रस्सी खीच, कुर्सी दौड़, पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागियों को नगर परिषद अध्यक्ष श्री संदीप सिंह जी द्वारा पुरस्कार दिया गया । साथ ही प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन डीपीवाई इंटरनेशनल कन्वेंट स्कूल डभौरा में नेत्र शिविर का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉ. कल्पना चावला की 23वी पुण्यतिथि को लेकर की गई पत्रकार वार्ता
You must be logged in to post a comment.